ePaper

जल जीवन मिशन: झारखंड में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की होगी निगरानी, एजेंसी करेगी गुणवत्ता की भी जांच

Updated at : 06 Mar 2022 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
जल जीवन मिशन: झारखंड में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की होगी निगरानी, एजेंसी करेगी गुणवत्ता की भी जांच

Jharkhand News: केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश पर थर्ड पार्टी एजेंसी का चयन किया गया है. विभाग ने झारखंड में चल रही ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं को 9 जोन में बांटा है. हर जोन में एक-एक थर्ड पार्टी एजेंसी विभाग की चल रही योजनाओं की गुणवत्ता देखेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: जल जीवन मिशन के तहत झारखंड में चल रही 18,451 करोड़ की ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता की जांच इसी माह (मार्च) से थर्ड पार्टी एजेंसी करेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से एजेंसी का चयन कर लिया गया है. अंतिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस माह से थर्ड पार्टी एजेंसी पेयजलापूर्ति योजना में उपयोग होने वाले उपकरणों, उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा के उपाय समेत कार्य में लगे कर्मियों के मानदेय पर भी नजर रखेगी.

थर्ड पार्टी एजेंसी का चयन

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश पर थर्ड पार्टी एजेंसी का चयन किया गया है. एजेंसी का चयन अगले तीन वर्ष के लिए किया गया है. विभाग ने झारखंड में चल रही ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं को 9 जोन में बांटा है. हर जोन में एक-एक थर्ड पार्टी एजेंसी विभाग की चल रही योजनाओं की गुणवत्ता देखेगी. साथ ही अपने सुपरविजन में गुणवत्ता सुनिश्चित करायेगी. एजेंसी सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम पर भी अपनी नजर रखेगी.

Also Read: वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे: यूपी व बंगाल का सफर होगा आसान, झारखंड में ड्रोन से होने लगा सर्वे
झारखंड में प्रगति धीमी

वर्ष 2024 तक झारखंड के सभी घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए 18491 करोड़ की ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना पर काम होना है. इसके तहत राज्य के 59.23 लाख घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है. अब तक झारखंड में 11 लाख घरों तक ही जल पहुंच पाया है. देश के अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड की प्रगति काफी धीमी है.

Also Read: झारखंड के सरायकेला गोदाम में 2.60 करोड़ रुपये के चावल की फर्जी एंट्री, गोदाम अधीक्षक ने की ये मांग
2024 तक किस क्षेत्र में कितनी राशि का होगा कार्य

कार्यक्षेत्र जिला राशि

जोन-1 आदित्यपुर व जमशेदपुर 762.45

जोन-2 चाईबासा, चक्रधरपुर व सरायकेला 1549.62

जोन-3 धनबाद, चास, तेनुघाट व गिरिडीह 2327.14

जोन-4 हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ व तिलैया 2176.59

जोन-5 देवघर, मधुपुर, जामताड़ा व गोड्डा 2355.46

जोन-6 दुमका, पाकुड़ व साहिबगंज 3541.99

जोन-7 मेदिनीनगर, गढ़वा व लातेहार 3196.39

जोन-8 रांची और खूंटी 1291.75

जोन-9 गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा 1250.08

Also Read: Jharkhand bandh: भाषा विवाद को लेकर बुलाए गए झारखंड बंद का कैसा रहा असर, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रिपोर्ट: सतीश कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola