ePaper

हेमंत सोरेन सरकार की पहल, झारखंड के प्रतिभाशाली बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

Updated at : 22 Aug 2022 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन सरकार की पहल, झारखंड के प्रतिभाशाली बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

Jharkhand News : झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. मुख्यमंत्री के प्रयास से ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अधिकतम पांच छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा छात्रवृत्ति योजना के साथ साझेदारी करते हुए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है. यह वैश्विक छात्रवृत्ति योजना अपने आप में अनूठी है. अब यहां के पिछड़े समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को वैश्विक छात्रवृत्ति मिलेगी.

करार करेगी राज्य सरकार

इस संबंध में राज्य सरकार विदेश राष्ट्रमंडल विकास कार्यालय (एफसीडीओ), ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के साथ 23 अगस्त को एमओयू करेगी. अभी तक झारखंड सरकार मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के जरिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्दन आयरलैण्ड के चयनित संस्थानों / विश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए अनुसूचित जनजाति के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही थी. अब अन्य वर्गों यथा अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को इससे लाभान्वित किया जाएगा.

Also Read: Jharkhand News : कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने किया सम्मानित

पांच छात्रों का होगा चयन

इस एमओयू के तहत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के लिए अधिकतम 05 (पांच) छात्र/छात्राओं का चयन किया जायेगा. चयनित पांच छात्र / छात्राओं का सम्पूर्ण ट्यूशन फीस झारखंड सरकार वहन करेगी, वहीं शेष लागतों का वहन विदेश राष्ट्रमंडल विकास कार्यालय और ब्रिटिश उच्चायोग (एफसीडीओ) द्वारा किया जायेगा. एमओयू के तहत सभी भुगतान भारत सरकार के द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देश के आलोक में होगा.

एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति

स्कॉलरशिप के तहत शैक्षणिक वर्ष 2023-24 (जिसके लिए अगस्त 2022 में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं) में शुरू होगा, जो तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा. ऐसे में छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2023/24, 2024/25 और 2025/26 के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकेगी. शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति के प्राप्त आवेदनों के अनुरूप एमओयू को मार्च 2026 तक के लिए किया जाएगा. शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए छात्र/ छात्राओं को शिक्षण शुल्क के साथ परीक्षा एवं थीसिस शुल्क, एकल छात्र के रहने के खर्च के लिए पर्याप्त मासिक भत्ता, एक भत्ता पैकेज तथा निवास स्थान से स्वीकृत मार्ग से आने-जाने का किराया भुगतान किया जायेगा. यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.

मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, वैश्विक छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था

स्कॉलरशिप योजना के तहत सितंबर 2021 में जब चयनित सात छात्र/छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे थे, उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द ही अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली युवाओं को भी विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर दिया जायेगा. अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक वर्ष से भी कम समय में इन बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मार्ग प्रशस्त किया है. मुख्यमंत्री के प्रयास से ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अधिकतम पांच छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के साथ साझेदारी करते हुए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की गयी है.

10 से बढ़कर संख्या हुई 25

आपको बता दें कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत पूर्व में अधिकतम 10 छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही थी, लेकिन अब अधिकतम 25 छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी. झारखंड के अनुसूचित जनजाति के अधिकतम 10, अनुसूचित जाति के अधिकतम पांच, अल्पसंख्यक के अधिकतम तीन एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकतम सात प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को चयनित कर प्रत्येक वर्ष विदेश में स्थित अग्रणी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के चयनित कोर्स में उच्चस्तरीय शिक्षा यथा मास्टर्स / एमफिल के लिए छात्रवृति प्रदान की जायेगी. अब योजना को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना उच्च शिक्षा की राह को और आसान बनाएगा. शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर, 2022 है. अधिक जानकारी वेबसाइट https://www.chevening.org/scholarship/india/ से ले सकते हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola