सावधान! झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बिहार का मौसम
heat wave warning over jharkhand, yellow alert for these districts: झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है. आने वाले कई दिनों तक इससे राहत भी मिलने की उम्मीद कम ही है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है. पलामू प्रमंडल के तीन जिलों के अलावा चतरा में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
रांची : झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है. आने वाले कई दिनों तक इससे राहत भी मिलने की उम्मीद कम ही है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है. पलामू प्रमंडल के तीन जिलों के अलावा चतरा में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिला में अगले 48 घंटे तक लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना होगा. इन जिलों में 25 और 26 मई को तापमान 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने कहा है कि 25 मई को बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची के साथ-साथ चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा, सरायकेला, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम शुष्क रहेगा.
श्री कोटाल के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी. हालांक, 26 मई को उत्तर-पूर्वी झारखंड यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है, उसमें 27 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में हल्की वर्षा होने की संभावना है. इस दिन मेघ गर्जन के साथ वर्षा होगी.
इसी तरह 28 और 29 मई को भी झारखंड के अलग-अलग भागों में मौसम में परिवर्तन देखा जायेगा. 28 मई को मध्य और उत्तर-पूर्व झारखंड में, तो 29 मई को मध्य एवं पूर्वी झारखंड में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.
Also Read: Weather: बदल गया रांची का मौसम, आ गयी नयी चेतावनी, जानें क्या है आपके शहर का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 मई को दोपहर एक बजे हीट वेब की बुलेटिन जारी करके कहा कि 25 और 26 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा का तापमान 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है. लातेहार में 25 मई को अधिकतम तापमान 45 डिगरी, तो 26 मई को 44 डिग्री रह सकता है.
इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. 27 और 28 मई को चतरा, पलामू और गढ़वा का तापमान 44 डिग्री रहेगा, तो लातेहार का तापमान 27 मई को 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसी तरह 29 मई को गढ़वा और लातेहार का तापमान 41-41 डिग्री रह सकता है, तो पलामू और चतरा का 42-42 डिग्री.
मौसम विभाग के मुताबिक, 25, 26, 27 और 29 मई को रांची का तापमान जमशेदपुर से अधिक रहेगा. इन तारीखों को रांची का अधिकतम तापमान क्रमश: 41, 41, 40 और 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, तो जमशेदपुर का 25 से 28 मई तक 39 डिग्री और 29 मई को 37 डिग्री सेंटीग्रेड.
यूं तो 45 डिग्री सेल्सियस तापमान को आम लोग बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन नवजात शिशु, बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. इन्हें लू लगने का खतरा है और इनकी जान भी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




