हजारीबाग में 24 घंटे में 98.2 मिमी बारिश, 2.5 सेमी तक के ओले गिरे, मौसम विभाग ने फिर जारी की बारिश की चेतावनी

98.2 mm rainfall in hazaribagh district of jharkhand in 24 hrs. : पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है. लगभग सभी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. हजारीबाग जिला में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 98.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. हजारीबाग और लातेहार के कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई.
रांची : पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है. लगभग सभी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. हजारीबाग जिला में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 98.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. हजारीबाग और लातेहार के कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई.
हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में स्थित हरदा नदी का जलस्तर बढ़ गया. नदी का पानी पुल के ऊपर से गुजरने लगा. लगातार हो रही बारिश की वजह से पुल का पहुंच पथ क्षतिग्रस्त हो गया है. पूरे बड़कागांव में दिन में ही अंधेरा छा गया है.

इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया, तो अधिकतम तापमान जमशेदपुर का रहा. यहां 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शनिवार (14 मार्च, 2020) को यह जानकारी दी.
पिछले 24 घंटे के दौरान हजारीबाग के बाद लातेहार में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश हुई. डाल्टनगंज में 50 मिमी, मनातू, महेशपुर, पाकुड़, बालूमाथ और चतरा में 40-40 मिमी वर्षा हुई. पांकी, बिश्रामपुर, अमरापाड़ा, सतगावां, बरही, गढ़वा, देवघर, हंटरगंज में 30-30 मिमी वर्षापात हुआ, तो मरकच्चो, कोडरमा, जरमुंडी, दुमका, मधुपुर, पत्थलगडा में 20-20 मिमी वर्षा हुई. सिमडेगा, कुरडेग, लोहरदगा, कुड़ू, पथरगामा और सारठ में 10-10 मिलीमीटर वर्षा हुई.
मार्च के महीने में अब तक हुई बारिश की बात करें, तो सबसे ज्यादा 101.5 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में दर्ज की गयी. इसके बाद डाल्टेनगंज में 97.4 मिमी, चाीबासा में 81.2 मिमी, राजधानी रांची में 69.2 मिमी और बोकारो में 42.4 मिमी वर्षा हुई.
राजधानी रांची में 14 मार्च, 2020 को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि बोकारो और चाईबासा का अधिकतम तापमान क्रमश: 28.1 और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 4.4 और 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम है.
न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बोकारो में यह सामान्य से अधिक रहा, जबकि चाईबासा में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया.
शुक्रवार (14 मार्च, 2020) को रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बोकारो का न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.4 डिग्री सेल्सियस, 22.0 डिग्री, 18.6 डिग्री और 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य न्यूनतम तापमान से क्रशण: 0.6 डिग्री, 3.7 डिग्री, 2.1 डिग्री और 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. लेकिन, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 14 मार्च के सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




