अफवाह फैलाने वालों की जानकारी देने की हजारीबाग पुलिस ने की अपील, कहा- पहचान रखी जायेगी गुप्त

jharkhand news: हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलाने वालों की जानकारी और सोशल मीडिया में झूठे वीडियो पोस्ट नहीं करने की अपील की है. साथ ही लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील लोगों से की है. वहीं, जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखने की बात कही है.
Jharkhand news: हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलानेवालों की सूचना देने की अपील की है. साथ ही किसी भी तरह के झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को कहा है. कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें. वहीं, सूचना देनेवालों की पहचान गुप्त रखे जाने की बात कही है. पुलिस ने इस संबंध में ट्विटर पर पोस्ट साझा किया है.
हजारीबाग पुलिस की जिलावासियों से अपील
सोशल मीडिया पर कई तरह के तथ्यहीन,झूठे,हिंसक विडियोज़ पोस्ट कर समाज में अशांती फैलाने का कार्य कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा किया जा रहा है.
पुलिस द्वारा वैसे तत्वों को चिन्हित कर उनके ऊपर कानूनन कार्रवाई की जा रही है.1/2
— Hazaribagh Police (@HazaribagPolice) February 9, 2022
बता दें कि गत 6 फरवरी, 2022 को हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही क्षेत्र के दुलमुंहा गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी थी. इससे गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले किया. इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी थी, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था. वहीं, कोडरमा के मरकच्चो में भी मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षाें के बीच झड़प हुई थी.
किसी भी तरह के झूठे विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करें. भड़काऊ विडियो पोस्ट करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल हमें दे ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके.
साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं दे. अफवाह फैलानेवाले की जानकारी तत्काल हमें दें.
सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.2/2
— Hazaribagh Police (@HazaribagPolice) February 9, 2022
दो जिलों की घटना और धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ता देख तत्काल राज्य सरकार ने हजारीबाग और कोडरमा जिला समेत अन्य तीन जिले गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया था. हालांकि, स्थिति सामान्य होता देख सरकार ने सभी पांच जिलों में मंगलवार की शाम से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी थी.
Also Read: झारखंड के 5 जिलों में बंद इंटरनेट सेवा दोबारा शुरू, सरकार ने अफवाहों को रोकने के लिए सेवा की थी बाधित
इसी मामले को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अपील ट्विटर पर पोस्ट कर की है. पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह के झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने की अपील की. साथ ही भड़काऊ वीडियो पोस्ट करनेवाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस देने को कही है, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके.
पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. कहा कि अफवाह फैलानेवाले की जानकारी तत्काल हमें दें. वहीं, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी. हजारीबाग पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह के तथ्यहीन, झूठे और हिंसक वीडियो पोस्ट कर समाज में अशांति फैलाने का कार्य कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा किया जा रहा है. पुलिस द्वारा वैसे तत्वों को चिह्नित कर उनके ऊपर कानूनन कार्रवाई की जा रही है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




