ePaper

Jharkhand News: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में ‍BJP ने निकाली सम्मान यात्रा

Updated at : 22 Jul 2022 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में ‍BJP ने निकाली सम्मान यात्रा

Jharkhand News: द्रौपदी मुर्मू के देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर झारखंड बीजेपी की ओर से रांची में आज शुक्रवार को सम्मान यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा सहजानंद चौक तक निकाली गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: द्रौपदी मुर्मू के देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर झारखंड बीजेपी की ओर से रांची में आज शुक्रवार को सम्मान यात्रा निकाली गयी. यह सम्मान यात्रा सहजानंद चौक तक निकाली गयी. इस दौरान बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. आपको बता दें कि देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में इनके नवनिर्वाचित होने पर भाजपा में उत्साह का माहौल है. इधर, रांची के व्यवसायी कुणाल आजमानी ने आज नयी दिल्ली में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

झारखंड बीजेपी की सम्मान यात्रा

देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर झारखंड बीजेपी में उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में आज रांची में आज शुक्रवार को सम्मान यात्रा निकाली गयी. सहजानंद चौक तक यह यात्रा गयी. इस दौरान बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से गहरा लगाव रहा है. ये झारखंड की पहली राज्यपाल रही हैं.

Also Read: Jharkhand News : नहीं रहे रांची में आधुनिक रंगमंच की शुरुआत करने वाले प्रख्यात नाटककार अशोक पागल

द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रांची में निकली गयी सम्मान यात्रा में शामिल भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्ती थी. द्रौपदी मर्मू की तस्वीर वाली तख्ती लिए ये झूम रहे थे. सम्मान यात्रा में रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची मेयर आशा लकड़ा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता शामिल थे.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू दिव्यांग बच्चों से मिलने 2017 में आयी थी बोकारो, स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की थी कामना

इधर, रांची के व्यवसायी कुणाल आजमानी ने आज नयी दिल्ली में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

undefined

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola