झारखंड : ईडी ने प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री का मामला

Updated:
विज्ञापन

ईडी ने प्रेम प्रकाश को जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आज उसे पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया था. इससे पहले से प्रेम प्रकाश अवैध खनन में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है.

विज्ञापन

रांची, शकील अख्तर. जालसाजी कर जमीन खरीद बिक्री मामले में शुक्रवार को ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उसे पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सशरीर पेश किया गया. न्यायालय ने उसे 11 अगस्त को दिन के 11 बजे कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था. न्यायालय ने यह आदेश, ईडी की ओर से उसे न्यायालय में पेश करने के लिए दायर किये गये प्रोडक्शन वारंट के आलोक में किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनी लाउंड्रिंग मामले में पहले से जेल में बंद है प्रेम प्रकाश

हालांकि, इससे पहले से प्रेम प्रकाश अवैध खनन में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है. 11 अगस्त को न्यायालय में पेश किये जाने के बाद जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में ईडी ने उसे गिरफ्तार किया है.

विष्णु अग्रवाल पहले से रिमांड पर

चेशायर होम रोड स्थित जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में फिलहाल विष्णु अग्रवाल रिमांड पर हैं और उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. ईडी ने चेशायर होम रोड स्थित जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में जांच में प्रेम प्रकाश की संलिप्तता पायी थी. जांच में पाया गया था कि कोलकाता स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज में जालसाजी कर गंगाधर राय को जमीन का मालिक बनाया गया था. इसके बाद उसके उत्तराधिकारी राजेश राय से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर जमीन पुनीत भार्गव को बेची गयी थी. पुनीत भार्गव ने जमीन खरीदने के बाद विष्णु अग्रवाल से बेच दी थी. जमीन की इस खरीद-बिक्री के मामले में प्रेम प्रकाश को 1.5 करोड़ रुपये मिले थे.

Also Read: झारखंड : ईडी ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल को किया गिरफ्तार, दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री का है आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola