देवघर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रांची एयरपोर्ट पर पकड़े गये, मानव तस्करी का लगा आरोप
jharkhand news: मानव तस्करी के आरोप में देवघर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. श्री पासवान पर नाबालिग को दिल्ली ले जाने का आरोप है.
Jharkhand news: देवघर के ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पकड़ा है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर 15 वर्षीय नाबालिग को अपने साथ दिल्ली ले जाने का आरोप है. मानव तस्करी के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया है.
आपके शहर में
पुलिस को आशंका है कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उस नाबालिग को अपने साथ दिल्ली ले जा रहे थे. एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से जब पूछा कि इस नाबालिग को आप कहां ले जा रहे थे, इस पर उन्होंने पुलिस को कोई सही जवाब नहीं दे पाया. इस कारण उसे हिरासत में लिया गया. वहीं, नाबालिग को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है. नाबालिग भी देवघर की रहने वाली है.
Also Read: Jharkhand news: देवघर के बाबा मंदिर में मना दशहरा, खोला गया गठबंधन धागा और मोउर मुकुट
चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के समक्ष एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने नाबालिग का बयान लिया. इसके बाद CWC ने नाबालिग का बयान लिया. साथ ही पुलिस ने नाबालिग के के माता-पिता को देवघर से बुलाया है. बताया गया कि एग्��ीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान देवघर के ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में पोस्टेड हैं. इसके अलावा देवघर नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और जिला परिषद के जिला इंजीनियर के प्रभार में भी हैं.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए