ePaper

Coronavirus Pandemic: झारखंड में 3 नये लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 27

Updated at : 14 Apr 2020 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: झारखंड में 3 नये लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 27

झारखंड में मंगलवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें दो रांची के हिंदपीढ़ी और एक सिमडेगा के मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्‍या 27 हो गयी है. रिम्‍स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है. ये तीनों तबलीगी जमात में शामिल लोगों के संपर्क में आये थे. हिंदपीढ़ी के कोहिनूर चौक से दो मामले हैं जो तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आये थे

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें दो रांची के हिंदपीढ़ी और एक सिमडेगा के मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्‍या 27 हो गयी है. रिम्‍स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है. ये तीनों तबलीगी जमात में शामिल लोगों के संपर्क में आये थे. हिंदपीढ़ी के कोहिनूर चौक से दो मामले हैं जो तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आये थे, जबकि सिमडेगा में मिला संक्रमित व्यक्ति तबलीगी जमात में शामिल होकर दिल्ली से लौटा था. अब यह तीनों किनके-किनके संपर्क में रहे, इसकी जांच की जा रही है.

Also Read: गांव में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से नाराज लोगों ने पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
झारखंड में कब, कहां और कितने कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मयलेशियाई महिला में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर आयी थी और पिछले कई दिनों से हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी. जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स के कोविड-19 वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.

राज्य में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला दो अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था. वहां वह मजदूरी का काम करता था. राज्य में तीसरा कोरोना केस पांच अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था.

राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि छह अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के एक क्लीनिक में डायलिसिस कराती थी. कहा जा रहा है कि वह महिला झारखंड की पहली कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आयी थी. हाल ही में उसके पति की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी.

झारखंड में पांचवां केस आठ अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल नौ लोग संक्रमित पाये गये थे. इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गयी है. राज्य में छठा केस नौ अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें हिंदपीढ़ी का एक, हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था. वहीं, 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी. जबकि 13 अप्रैल को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola