Live Updates

Coronavirus in Jharkhand Updates: हजारीबाग से मिला एक कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 157 हुई

Updated:
विज्ञापन

Mamallapuram: Workers spray disinfectants on a street, during day-2 of a nationwide lockdown, imposed in the wake of coronavirus pandemic, in Mamallapuram, Thursday, March 26, 2020. (PTI Photo) (PTI26-03-2020_000150B)

Coronavirus in Jharkhand LIVE Updates: दो बस में भरकर तेलंगाना से गढ़वा पहुंचे 95 मजदूर, रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमण से रांची को बड़ी राहत, झारखंड के 20 श्रमिक बाल-बाल बचे, रांची : पश्चिम बंगाल में झारखंड के श्रमिकों के साथ औरंगाबाद जैसा हादसा होने से बच गया. झारखंड लौट रहे 20 प्रवासी श्रमिक, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे, उस समय बाल-बाल बच गये, जब वे रेल पटरियों पर पैदल जा रहे थे और एक नदी पर बने पुल पर रेलवे का निरीक्षण यान आ गया. मुंबई से सात मई को झारखंड के धनबाद लौटे जामाडोबा निवासी मां-बेटा कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, जिससे झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 156 तक पहुंच गयी. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 70 वर्षीय महिला कैंसर पीड़ित है. वह कैंसर के इलाज के लिए मुंबई गयी थी. उनके साथ उनका 35 वर्षीय बेटा भी मुंबई गया था. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 156 हो गयी है, जिनमें से अब तक 78 मरीज ठीक हो गये हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है और शेष 75 मरीजों का इलाज चल रहा है. रांची में संक्रमितों की कुल संख्या 93 है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola