झारखंड में 12 से 14 साल तक के 23 लाख किशोरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, कब से शुरू होगा टीकाकरण,ये है अपडेट
Jharkhand News: कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 12 से 14 साल के करीब 23 लाख किशोरों की अनुमानित सूची तैयारी की गयी है. स्कूल और टीका केंद्रों पर अलग से टीका देने की व्यवस्था की जायेगी. केंद्र से निर्देश मिलने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जायेगा.
Jharkhand News: झारखंड में 12 से 14 साल तक के किशोरों को कोरोना का टीका देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके लिए करीब 23 लाख किशोरों को चिह्नित किया गया है. टीका देने की प्रक्रिया 15 से 18 साल की तरह ही रहेगी. स्कूल और टीका केंद्रों पर अलग से टीका देने की व्यवस्था की जायेगी. क्षेत्र के कुछ स्कूलों को मिला कर एक स्कूल को सेंटर बनाया जायेगा, जहां किशोरों को टीका दिया जायेगा. टीकाकरण फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होना है.
आपके शहर में
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 से 14 साल तक के किशोरों की अंतिम सूची तैयार करने से पहले स्कूल और घरों में जाकर इसका मिलान किया जायेगा. इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी जायेगी. इसमें ग्रामीण स्तर पर एएनएम और सहिया को लगाया जायेगा. शहरी क्षेत्र में भी सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क कर सूची तैयार की जायेगी.
Also Read: School Reopen: झारखंड के स्कूलों में लौटी रौनक, ऑफलाइन क्लास में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर दिखी लापरवाही
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 12 से 14 साल के करीब 23 लाख किशोरों की अनुमानित सूची तैयारी की गयी है. सरकारी और निजी स्कूलों से भी संपर्क कर सूची का मिलान करने का निर्देश दिया जा रहा है. जिलावार सूची तैयार की जायेगी. केंद्र से निर्देश मिलने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए