Jharkhand News: आवासीय विद्यालय के तीसरे तल्ले से कूदकर आठवीं के छात्र ने दी जान, जांच में जुटी रांची पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2021 11:15 AM
Jharkhand News: मृतक की मां सुनीता कुजूर ने कहा कि वह और उसके पति सड़क किनारे होटल चलाकर इकलौते पुत्र रोहित व तीन बेटियों को पढ़ा रहे थे.
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर स्थित विवेक मेमोरियल आवासीय विद्यालय के तीसरे तल्ले से छलांग लगाकर आठवीं क्लास के छात्र रोहित कुजूर ने आत्महत्या (suicide) कर ली. यह घटना शनिवार को दिन के करीब 11.30 बजे की है. स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी रोहित को अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रोहित नामकुम थाना क्षेत्र के जामचुआं का रहनेवाला था. उसके पिता धुचुक कुजूर व मां सुनीता कुजूर को पुत्र की मौत की सूचना दी गयी. इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे. मां सुनीता कुजूर ने कहा कि वह और उसके पति सड़क किनारे होटल चलाकर इकलौते पुत्र रोहित व तीन बेटियों को पढ़ा रहे थे.
घटना के बाद सदर थाना की पुलिस स्कूल गयी और घटना की जांच की. स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के अलावा अन्य कर्मचारियों का बयान पुलिस ने लिया. इसके बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की गयी. जिसमें पुलिस ने पाया कि रोहित अकेले स्कूल की छत पर चढ़ा और तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या (suicide news) कर ली. नीचे गिरने के बाद उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. घटना को लेकर थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, रोहित कुजूर पहली क्लास से स्कूल हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था. उसके साथ हॉस्टल के कमरे में 10- 12 लड़के साथ रहते थे. छात्रों ने बताया कि रोहित दो-तीन दिनों से खामोश रह रहा था. वह किसी से बात नहीं करता था. एक छात्र ने बताया कि शनिवार होने की वजह से क्लास समाप्त हो गया था. इसके बाद छात्र खेलने के लिए बाहर निकल गये थे. रोहित कुजूर भी खेलने के लिए साथ निकला था. थोड़ी देर में वह कर्मचारी से तीसरे तल्ले की छत की चाबी यह कह ले आया कि टीचर चाबी मांग रहे हैं. इसके बाद ताला खोल छत पर चला गया और नीचे कूदकर जान (suicide news ranchi) दे दी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










