ePaper

झारखंड के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से तीन लोग पहुंचे चितरपुर, क्षेत्र के लोगों में दहशत, किया गया क्वारेंटाइन

Updated at : 17 Apr 2020 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से तीन लोग पहुंचे चितरपुर, क्षेत्र के लोगों में दहशत, किया गया क्वारेंटाइन

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में झारखंड के हॉटस्पॉट रांची के हिंदपीढ़ी से तीन लोग गुरुवार रात्रि चितरपुर पहुंचे. जिसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर में इसकी सूचना प्रशासन को मिली. उसके बाद चितरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, रजरप्पा थाना के एसआई शशि प्रकाश व रजरप्पा मंदिर ओपी प्रभारी एस के मंडल इनके घर पहुंचे. इसके बाद अधिकारियों के द्वारा मेडिकल टीम को यहां बुलाया गया.

विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार

चितरपुर : कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में झारखंड के हॉटस्पॉट रांची के हिंदपीढ़ी से तीन लोग गुरुवार रात्रि चितरपुर पहुंचे. जिसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर में इसकी सूचना प्रशासन को मिली. उसके बाद चितरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, रजरप्पा थाना के एसआई शशि प्रकाश व रजरप्पा मंदिर ओपी प्रभारी एस के मंडल इनके घर पहुंचे. इसके बाद अधिकारियों के द्वारा मेडिकल टीम को यहां बुलाया गया. जहां स्वास्थ्यकर्मियों व स्थानीय सहिया काफी सुरक्षा के साथ इन तीनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल रामगढ़ ले गये. जहां इनकी चिकित्सीय जांच की जा रही है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: रांची से कोरोना संक्रमण के 3 नये मामले, झारखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 32

इस संदर्भ में बीडीओ श्री महतो ने बताया कि रांची के हिंदपीढ़ी से तीन लोगों की अपने घर चितरपुर के बड़कीपोना रेलवे स्टेशन के समीप इस्लाम नगर और चितरपुर बाजारटांड़ के समीप आने की सूचना मिली थी. इसके बाद प्रशासन अलर्ट हुई और अविलंब इन्हें अस्पताल भिजवाया गया. साथ ही इनके परिवार के सदस्यों को 21 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है. अगर होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करते हैं, तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

हिंदपीढ़ी से कैसे पहुंचे चितरपुर, जांच का विषय

बताया जाता है कि रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र को कोरोना मामले में हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है. पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. इसके बावजूद ये तीनों लोग वहां से निकलकर चितरपुर कैसे पहुंचे. इस पर प्रशासन जांच कर रही है. उधर सूत्रों का कहना है कि इनपर लॉकडाउन उल्लंघन और अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जा सकती है.

चितरपुर के लोगों में दहशत

हिंदपीढ़ी से इनके चितरपुर आने की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों में दहशत कायम हो गया है. लोगों का कहना है कि हिंदपीढ़ी में कई लोग कोरोना के संक्रमण से प्रभावित हैं. ऐसी स्थिति में इनका यहां आना खतरे से खाली नहीं है. इसके बावजूद ये लोग लॉकडाउन में यहां पहुंच गये. हालांकि ये लोग कोरोना से संक्रमित है या नहीं इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पायेगी.

जांच के लिए सैंपल भेजा गया : डॉ एसपी सिंह

रामगढ़ के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह ने बताया कि तीनों लोगों के सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजे गये हैं. फिलहाल इन तीनों को छत्तर मांडू स्थित वृद्धा आश्रम में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola