Rajasthan News: ...तो सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान बना सकती है राजस्थान का CM? गल्फ न्यूज के लेख में दावा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jul 2021 4:25 PM
Sachin Pilot and ashok gehlot rajasthan cm: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट सीएम बन सकते हैं. यह दावा अंतरराष्ट्रीय मीडिया गल्फ न्यूज़ ने अपने लेख में किया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले रिस्क नहीं लेना चाहती है
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट सीएम बन सकते हैं. यह दावा अंतरराष्ट्रीय मीडिया गल्फ न्यूज़ ने अपने लेख में किया है. लेख में लिखा गया है कि राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान सीएम बदल देगी और सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ सकती है.
रिपोर्ट में सचिन पायलट (Sachin Pilot) के करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कांग्रेस हाईकमान जल्द ही इसके इंप्लीमेंट पर काम करना शुरू कर सकती है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले रिस्क नहीं लेना चाहती है. इससे पीछे अशोक गहलोत के खराब रिकॉर्ड का वजह बताया जा रहा है.
सीएम रहते चुनाव नहीं सत्ता में रिटर्न नहीं हो सके गहलोत- बता दें कि सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सीएम रहते हुए राजस्थान में पार्टी को दोबार चुनाव नहीं जीतवा पाएं. गल्फ न्यूज़ के रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी उनसे सीएम पद खाली करने को कह सकती है.
दिसंबर 2023 में होना है चुनाव– बताते चलें कि राजस्थान में दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होना है. इधर, प्रभारी महासचिव अजय माकन (Ajay Maken) राज्य में विधायकों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि चर्चा के बाद अशोक गहलोत सरकार कैबिनेट विस्तार करेगी. राज्य में पिछले एक साल से कैबिनेट विस्तार लगातार टल रहा है.
पंजाब का उदाहरण दे सकती है कांग्रेस आलाकमान– कांग्रेस हाईकमान अब सभी राज्यों में पार्टी के नेक्स्ट जेनरेशन को मौका देने पर काम करना शुरू कर दी है. बताया जा रहा है इसी कड़ी में आलाकमान अब राजस्थान में भी फेरबदल करने के मूड में है. हालांकि इस फेरबदल में अभी वक्त लग सकता है.
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










