राजस्थान चुनाव : सरदारपुरा से अशोक गहलोत, टोंक से सचिन पायलट... कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Oct 2023 3:57 PM

विज्ञापन

राजस्थान चुनाव : सीएम अशोक गहलोत को पार्टी ने सदरपुरा से टिकट दिया है. सचिन पायलट को टोंक से टिकट दिया गया है. टोंक से ही पायलट वर्तमान में विधायक हैं. सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं दिव्या मदेरणा को ओसियां ​​से पार्टी ने टिकट दिया है.

विज्ञापन

Rajasthan Polls 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये हैं. लिस्ट में सचिन पायलट, सीएम अशोक गहलोत के भी नाम शामिल हैं. सीएम अशोक गहलोत को पार्टी ने सदरपुरा से टिकट दिया है. यह  अशोक गहलोत का विधानसभा क्षेत्र है.

टोंक से चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट

वहीं सचिन पायलट को टोंक से टिकट दिया गया है. टोंक से ही पायलट वर्तमान में विधायक हैं. सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं दिव्या मदेरणा को ओसियां ​​से पार्टी ने टिकट दिया है. गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ से और कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी. बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार को टिकट दिया गया है.

सीईसी की बैठक में तय हुई नाम

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने बीते बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी. राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी. कांग्रेस की पहली लिस्ट में 33 प्रत्याशियों के नाम हैं जिसमें 32 नाम पुराने ही हैं.  

Also Read: Madhya Pradesh Polls: अधिसूचना जारी, आज से नामांकन कर सकते हैं उम्मीदवार, दिसंबर में आएगा रिजल्ट

वहीं, कांग्रेस ने मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है. सूची में जिन उम्मीदवारों को पायलट का करीबी माना जाता है उनमें परबतसर से उम्मीदवार बनाए गए रामनिवास गावड़िया व लाडनूं से उम्मीदवार बनाए गए मुकेश भाकर का नाम शामिल है. कांग्रेस की सूची में किसी नाम को चौंकाने वाला नहीं माना जा रहा है. ज्‍यादातर मौजूदा विधायकों या मंत्रियों के नाम ही इस सूची में हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola