ePaper

राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर बढ़ाएंगे राजस्थान कांग्रेस की टेंशन, पार्टी विस्तार के लिए पहुंचे जयपुर

Updated at : 23 Jul 2021 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर बढ़ाएंगे राजस्थान कांग्रेस की टेंशन, पार्टी विस्तार के लिए पहुंचे जयपुर

rajasthan congress latest news: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई साल बाकी है. वहीं राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर ने पार्टी बनाने का ऐलान किया है. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई साल बाकी है. वहीं राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर ने पार्टी बनाने का ऐलान किया है. तंवर ने कहा है कि राजस्थान मे उनकी पार्टी आगामी चुनाव पर फोकस करेंगी अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं.

जयपुर पहुंचे अशोक तंवर राजस्थान में अपने पार्टी का रिलॉन्च करेंगे. यहां पर तंवर की पार्टी अपना भारत मोर्चा संगठन का भी विस्तार करेगी. बताया जा रहा है कि अपना भारत मोर्चा के आने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ सकती है.

नाराज विधायकों पर तंवर की नजर- राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो अशोक तंवर (Ashok Tanwar) की नजर राजस्थान कांग्रेस के नाराज विधायकों पर है. इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेताओं को भी तंवर अपने साथ जोड़ सकते हैं. बता दें कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी टशन की वजह से कांग्रेस के कई नेता नाराज चल रहे हैं.

राहुल के करीबी रहे हैं अशोक तंवर– अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. तंवर हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले पद से हटाए जाने की वजह से कांग्रेस (Congress) का दामन छोड़ अपनी पार्टी बनाई थी. तंवर की नजर अब हरियाणा के साथ साथ राजस्थान के कुछ जिलों पर भी है. माना जा रहा है कि अगर तंवर अपने मिशन में कामयाब हो जाते हैं तो, कांग्रेस को झटका लग सकता है.

राजस्थान में सफल नहीं रहा है तीसरा मोर्चा का प्रयोग- हालांकि राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस-बीजेपी को छोड़कर तीसरा मोर्चा सफल नहीं रहा है. पहले भी राज्य के कई दिग्गज नेता तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. वहीं पिछले कुछ चुनावों में बसपा का परफॉर्मेंस अच्छा रहा, लेकिन उनके विधायक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले जाते हैं.

Also Read: राजस्थान में खत्म होगा सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी टशन? आलाकमान सुलह फॉर्मूला का जल्द करेगी ‘ऐलान’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola