ePaper

Ashok Gehlot Cabinet Vistar : मकर संक्रांति के बाद होगा गहलोत कैबिनेट का विस्तार? सचिन पायलट के ये करीबी नेता हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

Updated at : 10 Dec 2020 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Ashok Gehlot Cabinet Vistar : मकर संक्रांति के बाद होगा गहलोत कैबिनेट का विस्तार? सचिन पायलट के ये करीबी नेता हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

Ashok Gehlot Cabinet Reshuffle Latest Update, Sachin pilot panchayat election result : राजस्थान में अशोक गहलोत का कैबिनेट विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट का विस्तार अब नए साल और मकर संक्रांति के बाद ही होगा. पंचायत चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी अब संगठन विस्तार की कोशिश में लगी है.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Vistar : राजस्थान में अशोक गहलोत का कैबिनेट विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट का विस्तार अब नए साल और मकर संक्रांति के बाद ही होगा. पंचायत चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी अब संगठन विस्तार की कोशिश में लगी है. वहीं अशोक गहलोत राजनीतिक पदों पर भी नियुक्ति कर सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अशोक गहलोत का कैबिनेट विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. अब गहलोत सरकार का विस्तार मकर संक्रांति के बाद ही होगा. मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट के करीबी नेता को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. इनमें विधायक हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा और मुकेश भाखर शामिल हो सकते हैं.

पहले संगठन विस्तार- बता दें कि अशोक गहलोत के कैबिनेट विस्तार से पहले संगठन विस्तार किया जाएगा. अशोक गहलोत के कैबिनेट मंत्री गोविंद डोटासरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही संगठन का विस्तार अब तक नहीं हुआ है.

पायलट मांग रहे आधी भागीदारी– सचिन पायलट अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति में आधी भागीदारी मांग रहे हैं, जिसको लेकर राज्य में कांग्रेस के अंदरूनी हलकों में पेंच फंस गया है. अशोक गहलोत सरकार में अभी 8 पद रिक्त है.

राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री ही हो सकते हैं. वर्तमान में राजस्थान में 22 मंत्री है. बताया जा रहा है कि 7 मंत्री को हटाया जाएगा. यानी राजस्थान मंत्रिमंडल में 15 नये चेहरे सामने होंगे. वहीं पायलट गुट 15 में से 6 मंत्री पद खुद के पास रखना चाहते हैं.

Also Read: Bihar Panchayat Election : बिहार पंचायत चुनाव में भी BJP, JDU, RJD उतारेंगे अपना कैंडिडेट? MP और Rajasthan चुनाव में हो चुका है प्रयोग

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola