सुनीता विलियम्स की जो हालिया तस्वीर है, उसे देखने के बाद नासा के डाॅक्टर उनका वजन बढ़ाने में पूरी मदद कर रहे हैं. सुनीता जून महीने में अंतरिक्ष गई थीं और अब नवंबर का महीना चल रहा है. उन्हें वहां रहते हुए 155 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. न्यूयार्क टाइम्स ने नासा के अधिकारियों से बातचीत के बाद जो खबर प्रकाशित की है उसमें यह बताया गया है कि उन्हें वजन बढ़ाने और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए सलाह दी जा रही है. जब सिंतबर महीने में उनकी तस्वीर आई थी नासा तब से उनके गिरते वजन को कम करने की कोशिश कर रहा है. नासा के अधिकारियों का कहना है कि सुनीता विलियम्स के घटते वजन से वे चिंतित हैं, लेकिन इसमें उनकी जान को खतरा नहीं है और उम्मीद की जा रही है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा. नासा के डाॅक्टर्स ने उन्हें प्रतिदिन 5,000 कैलोरी खाने की सलाह दी है.