Tanuja Hospitalised: आईसीयू में भर्ती दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा, काजोल की मां का सामने आया हेल्थ अपडेट

Updated:
विज्ञापन

दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी की तबीयत बिगड़ गई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा को बढ़ती उम्र के कारण कुछ दिक्कतों की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

विज्ञापन
undefined

दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 80 साल की तनुजा को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
undefined

एक सूत्र ने बताया कि 80 वर्षीय अभिनेत्री जुहू स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह निगरानी में हैं. उन पर इलाज का असर हो रहा है. चिंता की कोई बात नहीं है.’’

undefined

तनुजा निर्देशक कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी हैं. उनकी शादी डायरेक्टर सामू मुखर्जी से हुई है और उनकी दो बेटियां काजोल और तनीषा है.

undefined

तनुजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1950 में फिल्म ‘हमारी बेटी’ से की थी. वहीं, 1960 में आई फिल्म ‘छबीली’ बतौर एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन जिस फिल्म ने तनुजा को इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया वह थी ‘हमारी याद आएगी’.

undefined

तनुजा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसमें छबीली, बहारे फिर आएंगे, ज्वेल थीफ, हाथी मेरे साथी, मेरे जीवन साथी, अमीर-गरीब, याराना, सोनी महिवाल, रखवाला, साथिया, खाकी, सन ऑफ सरदार है.

undefined

तनुजा अपनी दोनों बेटियों काजोल और तनीषा के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ कई तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है.

undefined

तनुजा की बेटी काजोल एक एक्ट्रेस है, जिसने बॉलीवुड को कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दी है. आखिरी बार वो बेव सीरीज द ट्रायल में एख वकील के किरदार में नजर आई थी.

undefined

Tanuja hospitalisedतनुजा की छोटी बेटी तनीषा भी अपनी किस्मत बॉलीवुड फिल्मों में आजमा चुकी है, लेकिन वो नाकाम रही. उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हो गई. इन दिनों वो झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही है.

undefined

तनुजा के दामाद और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी फिल्मों में सक्रिय है. अजय ने अबतक कई सुपरहिट फिल्में दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola