अजय देवगन को पहली नजर में बिल्कुल पसंद नहीं आई थी काजोल, कहा- उन्हें देखकर ऐसा लगता था कि...
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Aug 2023 10:38 AM
kajol ajay devgn
अजय देवगन और काजोल को बॉलीवुड के पावर कपल में से एक माना जाता है. एक पुराने इंटरव्यू में अजय ने खुलासा किया था कि पहली मुलाकात के बाद उन्हें काजोल पसंद नहीं आईं, क्योंकि वह घमंडी और काफी ज्यादा बात करने वाली लगती थीं.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब एक्टर जल्द ही सिंघम 3 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अजय देवगन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर अपनी पत्नी काजोल संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं. साल 1999 में कपल शादी के बंधन में बंधे थे. उनके दो बच्चे न्यासा और युग है.

एक न्यूज पोर्टल को दिए पुराने इंटरव्यू में अजय ने खुलासा किया था कि वह काजोल को इतना नापसंद करते थे कि पहली मुलाकात के बाद वह उन्हें दोबारा देखने के लिए उत्सुक नहीं थे.

अजय देवगन ने कहा, ‘हलचल’ की शूटिंग शुरू करने से पहले उनकी काजोल संग पहली बार मुलाकात हुई थी. उनके अनुसार, वह उन्हें घमंडी और बहुत ज्यादा बात करने वाली लड़की मानते थे. उन्होंने यह भी कहा कि वे व्यक्तित्व के मामले में एक-दूसरे से बहुत अलग थे. एक्टर ने साझा किया कि मुझे शांत रहना और कम बोलना पसंद है.

आगे बताते हुए, अजय ने कहा कि इन सबके बावजूद, उनका प्यार काफी ज्यादा था. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की. उन्होंने अपना समय तब तक लिया जब तक उन्हें पता नहीं चल गया कि वे अपना आगे का पूरा जीवन एक दूसरे संग बिताना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी शादी के बारे में चर्चा नहीं की, जो हुआ अचानक हो गया था.

आपको बता दें कि जब अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात हुई थी. दोनों अलग-अलग पाटनर्स के साथ रिलेशनशिप में थे. हालांकि कुछ दिनों बाद दोनों को एहसास हुआ कि ये दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं और इन्होंने डेटिंग शुरू कर दी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय आखिरी बार तब्बू के साथ ‘भोला’ में नजर आए थे. इसके बाद मैदान उनकी पाइपलाइन में है. वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ और ‘औरों में कहां दम था’ का भी हिस्सा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










