अलविदा 2021: खट्टी-मीठी यादों के साथ गुजरा साल, काशी ने इस अंदाज में किया न्यू ईयर का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस ने कहा है कि किसी भी हालात में रात 10 बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है. रात 10 बजे के बाद सड़क पर घूमते पकड़े गए तो जुर्माना लगेगा.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: ओमिक्रॉन वायरस के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार की नाइट कर्फ्यू को देखते हुए कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने नए वर्ष को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन
undefined

वाराणसी पुलिस ने कहा है कि किसी भी हालात में रात 10 बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है. रात 10 बजे के बाद सड़क पर घूमते पकड़े गए तो जुर्माना लगेगा.

undefined

शहर के होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न रात 10 बजे के बाद नहीं होगा. आवासीय परिसर, अपार्टमेंट में रात 10 बजे के बाद डीजे या पार्टी नहीं होगी. इसके लिए सख्त आदेश जारी किया गया है.

undefined

वाराणसी कमिश्नर ने थाना प्रभारी को आदेश दिया है कि वो अपने थाना क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद गश्ती करेंगे. कहीं भी कोई कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. रात 10 बजे के बाद कोई युवा सड़क पर जश्न नहीं मनाएंगे. जश्न मनाते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

undefined

अपर पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय सुभाष दुबे ने काशी की जनता से अपील की है इस बार नए साल का जश्न परिवार के साथ मनाएं.

undefined

काशी की जनता सड़क पर रात में नहीं निकले और ना ही तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाएं. आस-पड़ोस के लोगों को कोई परेशाना नहीं हो, इसका ख्याल जरूर रखें.

undefined

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद सख्ती बरती जा रही है. वहीं, कड़कड़ाती सर्दी के बीच साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर) बड़ी संख्या में लोग विभिन्न जगहों पर घूमने निकले.

undefined

काशी के गंगा घाट किनारे बड़ी संख्या में लोग घमूने पहुंचे. बहुत दिनों के बाद निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई है. बारिश के बाद बढ़ी सर्दी ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया था.

undefined

साल के आखिरी दिन पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट, सारनाथ और घाट पर लोगों ने अपने-अपने तरीकों से सेलिब्रेट किया. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने रात को 10 बजे के बाद बाहर निकलने पर रोक लगाई है. इस कारण लोगों ने दिन में ही एंज्वॉय कर लिया.

Also Read: Welcome 2022: ‘कोरोना का जख्म, नहीं थके हम’, गुजरे साल में इन उपलब्धियों पर मना जश्न, पिक्चर बाकी है…
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola