ePaper

Varanasi Flood: बनारस में गंगा खतरे का निशान छूने को बेताब, लोग करने लगे पलायन, देखें बाढ़ का कहर

Updated at : 26 Aug 2022 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi Flood: बनारस में गंगा खतरे का निशान छूने को बेताब, लोग करने लगे पलायन, देखें बाढ़ का कहर

Varanasi Flood जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी बताया कि बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पिछले 10 दिन से अलर्ट है. पिछले दिनों पानी घटा था फिर भी 4 कैंप चलाने की आवश्यकता पड़ी थी.

विज्ञापन
undefined

वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 70.86 मीटर पर पहुंच गया. गंगा अब खतरे के निशान 71.26 मीटर से 40 सेंटीमीटर नीचे है.

undefined

प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी में शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र के लोगो पर आई बाढ़ आपदा को लेकर की जा रही चिंता और ध्यान को लेकर सराहना की.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी प्रशासन से फोन के जरिए बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी हासिल की है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की सभी संभव सहायता त्वरित रूप से करने हेतु निर्देशित किया है.

undefined

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी बताया कि बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पिछले 10 दिन से अलर्ट है. पिछले दिनों पानी घटा था फिर भी 4 कैंप चलाने की आवश्यकता पड़ी थी. अब पानी बढ़ने के बाद से 11 कैंप की व्यवस्था की गई है. जिसमे 1290 लोग आ चुके हैं. पिछले साल 40 कैम्प चले थे. इसबार भी हमारी व्यवस्था पुरी है.

undefined

बताते चलें कि जनपद में कुल 40 बाढ़ राहत शिविर चिन्हित हैं. कुल 11 बाढ़ राहत शिविर क्रियाशील हैं. बाढ़ राहत शिविर में गुरुवार को कुल 280 परिवार के 1290 लोग रूके हैं, जिसमें 12 वर्ष से कम बच्चों की संख्या 382 एवं वृद्धों की संख्या 132 है. शिविर में रह रहे व्यक्तियों हेतु भोजन/पानी की समुचित प्रबंध किया गया है.

undefined

जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी का असर गंगा घाट से सटे सड़कों पर भी दिखने लगा है. पानी सड़क और गलियों के रास्ते शहरी आबादी में घुसने लगा है. दशाश्वमेध घाट (शीतला मंदिर लगायत) पर गंगा का पानी सीढ़ियों को जलसमाधि देते हुए सायं करीब छह बजे सड़क तक पहुंच गया है. अस्सी घाट पर पानी पहले ही सड़क पर भर चुका था.

undefined

गुरुवार रात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर तक सामने घाट से होते हुए गंगा का पानी पहुंच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में अचानक गंगा ने यह रौद्र रूप धारण किया है. जबकि अगले दो दिन और बारिश की उम्मीद जताई जा रही है. यानी मुश्किलें और बढ़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola