ePaper

स्कैम से बचाएगा WhatsApp का यह नया फीचर, जानें कैसे करता है काम

Updated at : 13 Nov 2023 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Message Schedule

WhatsApp Message Schedule

WhatsApp New Privacy Feature: अगर आप मेटा के पॉपुलर मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको WhatsApp के एक ऐसे प्राइवेसी फीचर के बारे में बताने वाले हैं जो आपको स्कैम से सुरक्षित रहने में काफी मदद करेगा.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp New Privacy Feature: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि व्हाट्सऐप का इस्तेमाल न करता हो. मौजूदा समय में इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में किया जाने लगा है. अपने इन्हीं यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी हर कुछ समय में नए फीचर्स लेकर आती रहती है. यूजर्स के इसी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अब कंपनी ने इ और नया प्राइवेसी फीचर पेश किया है. चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

undefined

क्या है व्हाट्सएप का नया प्राइवेसी फीचर

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर पेश किया है. सामने आयी जानकारी के अनुसार यह जो नया फीचर है वह WhatsApp कॉलिंग के दौरान यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है.

undefined

IP एड्रेस छुपाने में होगा मददगार

सामने आयी जानकारी के अनुसार WhatsApp का यह नया प्राइवेसी फीचर कॉलिंग के दौरान IP एड्रेस को हाईड करके रखने में यूजर्स की मदद करेगा. आप अगर चाहें तो इस फीचर को सेटिंग्स में जाकर इनेबल कर सकते हैं.

undefined

किन यूजर्स को मिलेगा नई सेटिंग्स का सपोर्ट

जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि, जिन यूजर्स को अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्यादा चिंता रहती है वे व्हाट्सएप कॉल के दौरान अपने IP एड्रेस को हाईड कर सकते हैं. इस नये फीचर के साथ यूजर्स को प्राइवेसी की एक अलग लेयर देखने को मिल जाएगी.

undefined

डायरेक्ट कॉल नहीं होगी कनेक्ट

सामने आयी जानकारी के अनुसार नयी सेटिंग के साथ यूजर्स की कॉल डायरेक्टली कनेक्ट नहीं होगी. केवल यहीं नहीं जिस यूजर को कॉल किया जाएगा उसे कॉलर का IP एड्रेस भी दिखाई नहीं देगा.

undefined

बाय डिफ़ॉल्ट रिले में रहती हैं ग्रुप कॉल्स

जानकारी देते हुए व्हाट्सएप ने बताया कि, ग्रुप कॉलिंग वॉट्सऐप सर्वर पर बाय डिफॉल्ट रिले रहती हैं. वहीं, अब से यूजर की इंडिविजुअल कॉल्स भी व्हाट्सएप के सर्वर पर रिले पर रहेंगी. कंपनी ने साफ़ तौर पर यह भी बताया कि, वॉट्सएप सर्वर के जरिए रूट होने की वजह से कॉल की क्वालिटी को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं.

undefined

IP एड्रेस को इस तरह कर सकेंगे प्रोटेक्ट

IP एड्रेस को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp को ओपन कर लेना होगा. इसके बाद आपको प्राइवेसी पर क्लिक कर देना होगा. अब आपको Settings पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद Advanced पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Protect IP Address in Calls के आगे बने टॉगल को ऑन कर लेना होगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola