The Archies: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के फैन हुए जावेद अख्तर, ऋषि कपूर से की तुलना

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Dec 2023 5:33 PM

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड डेब्यू 'द आर्चीज' में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की. फरहान अख्तर ने अगस्त्य को एक शानदार उभरती प्रतिभा के रूप में सराहा. बता दें कि जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में स्टार किड्स सुहाना खान और खुशी कपूर भी हैं.

विज्ञापन
undefined

जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स से काफी अच्छा रिसपांस मिला. फैंस ने भी स्टारकिड की जमकर तारीफ की. साथ ही मूवी को मास्टरपीस बताया.

undefined

मूवी में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने वेरोनिका लॉज की भूमिका निभाई है, अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभाई है, वेंदांग रैना ने रेगी मेंटल की भूमिका निभाई है, खुशी कपूर ने बेट्टी कूपर की भूमिका निभाई है, मिहिर आहूजा ने जुगहेड की भूमिका निभाई है, अदिति डॉट ने एथेल मुग्स और युवराज मेंडा की भूमिका निभाई है.

undefined

अब जावेद अख्तर ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा की प्रशंसा की. हाल ही में एक इंटरव्यू में, अख्तर ने अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य को ऋषि कपूर के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे शानदार उभरती प्रतिभा बताया. उन्होंने कहा जैसे वो मासूम दिखते थे और उनकी एक्टिंग जबरदस्त थी. वैसे ही अगस्त्य भी है

undefined

अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ तसवीर शेयर की है. तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, अगस्त्य प्यार और अधिक के साथ. चमक जाओ तुम RIZZ हो.

undefined

अगस्त्य नंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे है. अगस्त्य की बहन का नाम नव्या नवेली नंदा है और वो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है.

undefined

आर्चीज कॉमिक्स बुक के किरदारों पर बनी इस फिल्म की कहानी की शुरुआत आर्ची (अगस्त्य नंदा) से होती है, जो भारत के किसी काल्पनिक हिल स्टेशन में बसे रिवरडेल के इतिहास को बता रहा है.

undefined

उसके साथ उसके दोस्त बेट्टी (खुशी कपूर) जुगहेड (मिहिर), रेगी (वेदांग), एथेल (अदिति डॉट), डिल्टन (युवराज मेंडा) भी वहां रहते हैं, जो एक बैंड के सदस्य भी हैं. इस बीच उनकी पुरानी दोस्त वेरोनिका (सुहाना खान) लंदन से वापस आ जाती है. वेरोनिका और बेट्टी बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों की पसंद आर्ची है और आर्ची की पसंद भी दोनों है.

undefined

वैसे फिल्म की मूल कहानी लव ट्रायंगल नहीं बल्कि पर्यावरण बचाव है. रिवरडेल शहर का दिल ग्रीन पार्क है और इन सभी दोस्तों की आत्मा उसमें बसती है और उसके अस्तित्व पर संकट आ पड़ा है. वेरोनिका के बिजनेसमैन पिता वहां होटल बनाना चाहते हैं, लेकिन ये दोस्त ग्रीन पार्क को बचाना चाहते हैं. क्या वे इसे बचा पायेंगे. क्या वेरोनिका अपने पिता के खिलाफ ये लड़ाई लड़ पायेगी. यही आगे की कहानी है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola