ePaper

WhatsApp पर बदलेगा चैट करने का अंदाज, iPhone यूजर्स को मिलेगा नये इंटरफेस के साथ फ्रेश बटन

Updated at : 18 Sep 2023 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp पर बदलेगा चैट करने का अंदाज, iPhone यूजर्स को मिलेगा नये इंटरफेस के साथ फ्रेश बटन

WhatsApp Update: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए जल्द नये फीचर्स लॉन्च करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अब iPhone यूजर्स के लिए एक फ्रेश बटन को डिजाइन कर रही है जो कि बिलकुल ही नये इंटरफ़ेस का हिस्सा भी होगा.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp New Interface for iPhone Users: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने व्हाट्सएप का इस्तेमाल न किया हो. यह एक ऐसा मैसेजिंग प्लैटफॉर्म है जिसने लॉन्च होते ही यूजर्स के दिल में अपने लिए जगह बनानी शुरू कर दी. बता दें आज के समय में इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में किया जाता है. अपने इन्हीं यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी हर कुछ समय में अपने यूजर्स के लिए नये फीचर्स और अपडेट लेकर आती रहती है. ऐसे में अगर आप भी इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अब अपने iOs यूजर्स के लिए नये इंटरफ़ेस को लाने की तैयारी में हैं केवल यहीं नहीं नये इंटरफ़ेस के साथ अब यूजर्स को कई फ्रेश फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे.

undefined

नये इंटरफेस के साथ मिलेगा एक फ्रेश बटन

व्हाट्सएप अपडेट की जानकारी रखने वाले साइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो अब कंपनी अपने iOs यूजर्स के लिए नये इंटरफेस के साथ फ्रेश बटन को जोड़ने की तैयारी कर रही है.

undefined

iOs यूजर्स के लिए नया अपडेट

सामने आयी जानकारी के अनुसार मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट अपडेट iOS 23.18.78 को पेश कर दिया है. ऐप स्टोर पर अवेलेबल इस अपडेट में कई नये बदलाव देखने को मिल जा रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल चेंजलॉग में यह जानकारी नहीं दी है और न ही यह बताया है कि उन्होंने किस नये फीचर को पेश किया है.

undefined

इन यूजर्स को मिलेगा फ्रेश बटन का सपोर्ट

Wabetainfo ने जो रिपोर्ट पेश की है उससे पता चलता है कि कंपनी ने इस बार प्लैटफॉर्म पर कौन से बदलाव किये हैं. इसे दिखाने के लिए उन्होंने एक स्क्रीशॉट भी शेयर कर दिया है. इस स्क्रीनशॉट में ही आप एक फ्रेश बटन को देख सकते हैं.

undefined

इन यूजर्स को मिलेगा फ्रेश बटन का सपोर्ट

Wabetainfo ने जो रिपोर्ट पेश की है उससे पता चलता है कि कंपनी ने इस बार प्लैटफॉर्म पर कौन से बदलाव किये हैं. इसे दिखाने के लिए उन्होंने एक स्क्रीशॉट भी शेयर कर दिया है. इस स्क्रीनशॉट में ही आप एक फ्रेश बटन को देख सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें वॉट्सऐप के रिडिजाइन्ड बटन को फिलहाल कुछ ही चुनिंदा वॉट्सऐप यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं.

undefined

क्या फ्रेश बटन से होगा कोई फायदा?

अगर आप भी सोच रहे हैं कि कंपनी द्वारा इस फ्रेश बटन को जोड़ने से क्या फायदा होगा तो बता दें, फ्रेश बटन डिजाइन वॉट्सऐप के नए इंटरफेस का ही एक हिस्सा है. नये इंटरफेस के आने के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी ज्यादा बेहतर हो जाएगा. आप अगर चाहें तो इस अपडेट को बीटा वर्जन के साथ इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola