ePaper

TCS को क्यों रास नहीं आया वर्क फ्रॉम होम कल्चर? सभी स्टाफ को ऑफिस बुलाया

Updated at : 12 Oct 2023 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Tata group Tata Consultancy Services

Tata group Tata Consultancy Services

टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने संवाददाताओं को बताया कि कंपनी का मानना है कि दफ्तर में साथ बैठकर काम करने से उत्पादकता बढ़ती है. इसलिए हमने सभी कर्मचारियों से दफ्तर आने को कहा है.

विज्ञापन
undefined

देश की सबसे बड़ी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सेवाप्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से कार्य) प्रणाली को खत्म करते हुए अपने सभी 6.14 लाख कर्मचारियों को कार्यालय आकर काम करने के लिए कहा है. टाटा समूह की कंपनी ने इस बात की घोषणा की. ऐसा कदम उठाने वाली टीसीएस पहले बड़ी आईटी कंपनी है.

undefined

टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने संवाददाताओं को बताया कि कंपनी का मानना है कि ऑफिस में साथ बैठकर काम करने से उत्पादकता बढ़ती है. इसलिए हमने सभी कर्मचारियों से ऑफिस आने को कहा है.

undefined

लक्कड़ ने कहा, हमारा दृढ़ विश्वास है कि उन्हें काम पर आने की जरूरत है ताकि नया कार्यबल टीसीएस के बड़े कार्यबल के साथ एकीकृत हो जाए और यही एकमात्र तरीका है जिससे वे टीसीएस के मूल्यों और तरीके को सीखेंगे, समझेंगे और आत्मसात करेंगे. तो हां, हम लोगों से सप्ताह में सभी दिन आने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में कंपनी ने कई नए कर्मियों को भर्ती किया है और इसलिए सभी कर्मचारियों में समान मूल्य होना जरूरी है.

undefined

कंपनी में उपस्थित लोगों की संख्या 2025 तक 25 प्रतिशत तक घटाने के एजेंडा (25 तक 25) से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह सकते. हालांकि, कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि कोई यह निष्कर्ष निकाल सकता है कि 25 बाय 25 एजेंडा से अब ध्यान हट जाएगा.

undefined

सीओओ ने कहा कि उच्चस्तर की नियुक्ति और पिछले तीन वर्षों में छंटनी के कारण सभी कर्मचारियों को कार्यालय में लाना आवश्यक हो गया है. 70 प्रतिशत कर्मचारियों ने कार्यालय आना शुरू कर दिया है. कोविड-19 की घोषणा के सात-10 दिन के अंदर कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम सिस्टम अपना ली थी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola