ePaper

Shardiya Navratri Bhog: मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये भोग, विवाह में आ रही समस्या होगी दूर

Updated at : 01 Oct 2024 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri Bhog: मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये भोग, विवाह में आ रही समस्या होगी दूर

नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है. भक्त सुखी वैवाहिक जीवन के लिए देवी की पूजा करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इन दिन मां कात्यायनी को खुश करने से आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्या को दूर कर देती हैं. आइये जानते हैं इसके लिए क्या करें.

विज्ञापन
undefined

नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के रौद्र रूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. शक्ति का एक शक्तिशाली रूप, कात्यायनी को महिषासुरमर्दिनी या राक्षस महिषासुर का वध करने वाली के रूप में भी जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों का ‘मांगलिक दोष’ दूर हो जाता है.

undefined

कहा जाता है कि महिषासुर से युद्ध के दौरान जब मां कात्यायनी थक गईं थीं तो उन्होंने शहद के साथ पान खाया था, इसे खाने के बाद उनकी थकान दूर हो गई थी और उन्होंने महिषासुर का वध कर दिया था, इसलिए जो लोग देवी कात्यायनी की पूजा करते हैं, उन्हें शहद से बनी चीजें अर्पित करनी चाहिए. इससे वह प्रसन्न होती हैं और आपकी इच्छाएं पूरी करती हैं.

undefined

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद से बनी खीर का भोग लगाने से मां खुश हो जाती हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण होती हैं.

undefined

मां कात्यायनी को खीर के अलावा आप बादाम से बनी हलवा का भी भोग लगा सकते हैं.

undefined

गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए देवी कात्यायनी की पूजा की थी. साथ ही विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा सबसे अचूक मानी जाती है. इनकी पूजा करने से योग्य और मनचाहा पति की मनोकामनाएं पूरी होती है. ज्योतिष में बृहस्पति का सम्बन्ध मां कात्यायनी माना जाता है.

Also Read: Navratri 2023 Day 6 live: आज नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की ऐसे करें पूजा और आरती, जानें कथा और मंत्र

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola