Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानिए टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानिए टोटल कलेक्शन

Salaar Box Office Collection 16: प्रभास-स्टारर सालार ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की. मूवी ने पहले दिन 90.7 करोड़ रुपये की कमाई की. मूवी पहले तो तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ा, लेकिन कुछ समय बाद इसकी स्पीड में कमी आ गई. आपको बताते है अबतक कितनी कमाई हो गई है.

विज्ञापन
undefined

प्रभास-स्टारर सालार ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. ओपनिंग डे पर इसने 90.7 करोड़ रुपये की कमाई की और शाहरुख खान की डंकी को पीछे छोड़ दिया.

undefined

22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन है. फिल्म दो दोस्तों की कहानी है.

undefined

शुरुआती अनुमान के मुताबिक सालार ने 16वें दिन मूवी ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक मूवी की टोटल कमाई 387 करोड़ रुपये हो गई है. जल्द ही ये 400 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी.

undefined

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित, सालार: भाग 1: सीजफायर – एक्शन से भरपूर है. इसके दूसरे पार्ट का फैंस अब इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सालार 2, 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में आएगी.

undefined

सालार 2 दर्शकों के लिए एक रोलर-कोस्टर सवारी का वादा करती है. सालार 2 राजनीतिक गतिशीलता पर प्रकाश डालने की है, जबकि प्रभास और पृथ्वीराज के पात्रों को वफादार दोस्तों से दुश्मनों में बदलने पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

undefined

पिंकविला से बातचीत में प्रभास ने प्रशांत नील और एसएस राजामौली के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की. प्रभास ने कहा, “एसएस राजामौली और प्रशांत नील के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव रहा है.”

undefined

एक्टर ने आगे कहा, दोनों निर्देशक कहानी कहने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और फिल्म निर्माण के प्रति एक सूक्ष्म दृष्टिकोण साझा करते हैं. हालांकि सालार और बाहुबली दोनों कहानी कहने में एक-दूसरे से अलग रहे हैं, लेकिन एक चीज जो उन्हें एक साथ बांधती है वह है भव्य दृश्य और सम्मोहक कथाएं.

undefined

270 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में सातवें स्थान पर है. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 176 करोड़ रुपये की भारी कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की थी.

undefined

ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 667.59 करोड़ रुपये की कमाई की है. शुक्रवार को पंद्रहवें दिन फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

undefined

डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 2.20 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 208.67 करोड़ रुपये हो गई है.

Also Read: Salaar vs Dunki Box Office Collection: ‘सालार 300 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, शाहरुख की डंकी का हाल बेहाल
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola