लोगों ने मुझे बहुत कुछ कहा… रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बताया- सुशांत सिंह की मौत के बाद कैसी हो गई थी लाइफ

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती रोडीज-19 में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट एपिसोड में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद की लाइफ को लेकर कई खुलासे किये. उन्होंने बताया कि कैसे वो इनसब से निकलीं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, रोडीज सीजन 19 कर्म या कांड है, में बतौर लीडर नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का साथ प्रिंस नरूला, सोनू सूद और गौतम गुलाटी दे रहे हैं. अब हालिया एपिसोड में, रिया ने अपनी खुद की जीवन कहानी को याद करते हुए साझा किया कि कैसे उन्हें समाज से कई तानों का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के टाइम को याद किया.

विज्ञापन
undefined

दरअसल शो में शुली नादर नाम की एक कंटेस्टेंट आई थी, जिन्होंने अपनी त्वचा के रंग के कारण हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में खुलासा किया. प्रतियोगी अपनी कहानी सुनाते हुए रोने लगी, जिसके बाद गैंग लीडर रिया ने उन्हें पॉजिटिविटी दी.

undefined

रिया चक्रवर्ती ने कहा, “बहुत लोग बहुत कुछ बोलते हैं. मुझे भी लोगों ने बहुत कुछ कहा है. ऐसे नाम दिए हैं, ऐसी-ऐसी चीजें कहीं हैं, पर क्या उनकी वजह से मैं वो चीज खुद पर मानूंगी. क्या मैं उनके कारण जिंदगी में रुकूंगी? बिलकुल भी नहीं.

undefined

रिया ने आगे कहा, क्या मैं उनकी आवाज को जरा सा भी जोर दूंगी? बिल्कुल नहीं. मेरी अंदर की आवाज़ है और वो सुनना चाहिए. वो लोग भाड़ में जाये. कौन हैं वे? उनके तानों पर ध्यान न देकर अपने आपकोअधिक प्राथमिकता दें? रिया ने अपने सोशल मीडिया पर भी वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “कभी हार मत मानो.”

undefined

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद रिया को फैंस ने काफी ज्यादा ट्रोल किया था. कई लोगों ने तो उन्हें एक्टर की मौत का जिम्मादार भी ठहराया था.

undefined

रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार साल 2021 की थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था. अब वह रोडीज़: कर्म या कांड में दिखाई दे रही हैं. शो का प्रीमियर 3 जून को हुआ और यह हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे एमटीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola