ePaper

PHOTOS: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान

Updated at : 09 Oct 2023 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान

गोवा/रांची-गोवा के पणजी शहर में नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के बच्चों ने अपना दम दिखाया और राज्य का मान बढ़ाया. झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुष वर्ग में राजन कुमार को 5वां स्थान प्राप्त हुआ.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा युवाओं के बीच एचआईवी संक्रमण एवं एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पूरे राष्ट्र स्तर पर नेशनल रेड रन कार्यक्रम का आयोजन गोवा में किया गया. इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों के अलावा आठ केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में भाग लिया. आपको बता दें कि नेशनल रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड से सात सदस्यों की टीम गोवा गयी थी.

undefined

राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन गोवा के पणजी शहर में किया गया. इसमें 10 KM का मैराथन दौड़ नेशनल रेड रन में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. गिरिडीह जिले के कालू राम मोदी मेमोरियल वनांचल इंटर कॉलेज की इस छात्रा ने 10 KM की दूरी मात्र 37 मिनट 55 सेकेंड में पूरी की.

undefined

पुरुष वर्ग में राजन कुमार को 5वां स्थान प्राप्त हुआ. रांची जिले के एसएस मेमोरियल कॉलेज के इस छात्र ने 10 KM की दूरी मात्र 33 मिनट 02 सेकेंड में पूरी की.

undefined

सभी विजेताओं को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी राणे एवं नाको के वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया. मौके पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक जयकिशोर प्रसाद एवं समिति के युवा प्रभारी सत्य प्रकाश प्रसाद उपस्थित थे.

undefined

आपको बता दें कि नेशनल रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सात सदस्यों की टीम गोवा परियोजना निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति जयकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में रांची से गोवा छह अक्टूबर 2023 को निकली थी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola