‘प्यार का पंचनामा 2’ एक्ट्रेस सोनाली सहगल इस शख्स को कर रही हैं डेट, जानें क्यों सीक्रेट रखा है रिलेशनशिप

Updated:
विज्ञापन

प्यार का पंचनामा 2 (2015) के अभिनेत्री जो हमेशा से सिंगल होने का दावा करती हैं. कुछ सालों से आशीष एल सजनानी को डेट कर रही हैं. सजनानी एक होटल बिजनेसमैन हैं. उनका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है. हालांकि उद्योग के अधिकांश लोगों के साथ उनका परिचय है.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस सोनाली सहगल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. वह इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं. सोनाली सहगल ने बहुत आसानी से अपने रिश्ते को सबसे छुपा कर रखा है. वो पिछले कुछ सालों से डेटिंग लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

प्यार का पंचनामा 2 (2015) के अभिनेत्री जो हमेशा से सिंगल होने का दावा करती हैं. कुछ सालों से आशीष एल सजनानी को डेट कर रही हैं. सजनानी एक होटल बिजनेसमैन हैं. उनका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है. हालांकि उद्योग के अधिकांश लोगों के साथ उनका परिचय है.

undefined

हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्र के हवाले से लिखा, “वे लगभग चार-पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा है क्योंकि दोनों नहीं चाहते कि उनके अफेयर की चर्चा हो.”

undefined

सूत्र ने आगे कहा, ”सोनाली ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को निजी रखने की कोशिश की है और वह चाहती हैं कि उनका ध्यान अपने काम पर रहे. वे एक साथ घूमने के बावजूद सोशल मीडिया पर एक ही फ्रेम में रहने से बचने की कोशिश करते हैं. उनके करीबी दोस्तों को भी यही फरमान मिला है.’

undefined

दिलचस्प बात यह है कि जय मम्मी दी (2020) की एक्ट्रेस का नाम कभी भी उनके किसी भी को-स्टार के साथ नहीं जोड़ा गया है. दूसरी ओर डीएनए में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सजनानी 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को डेट कर रही थे.

undefined

सोनाली सहगल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2011 की फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी. इसका निर्देशन लव रंजन ने किया था. सोनाली को प्यार का पंचनामा 2 और वेडिंग पुलाव में भी देखा गया था. दोनों ही फिल्में एक ही दिन (16 अक्टूबर) रिलीज हुई थी. वह हाल ही में सलमान खान के साथ थम्स अप के एक विज्ञापन में नजर आई थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola