ePaper

PM Modi Bihar Visit Photos: प्रधानमंत्री ने रामविलास को किया याद, जंगलराज-नक्सलवाद पर किया हमला

Updated at : 04 Apr 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
pm modi bihar visit in pics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा. पीएम जमुई में एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के लिए वोट मांगने पहुंचे थे. पीएम की सभा की देखें तस्वीरें...

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit In Pics : पीएम मोदी ने गुरुवार को जमुई से बिहार में एनडीए के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया. यहां उन्होंने चिराग पासवान के जीजा और जमुई से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के समर्थन में वोट मांगे. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद किया. इसके साथ ही नक्सलवाद और जंगलराज के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी पार्टियां राजद और कांग्रेस पर हमला किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे. आज उनकी कमी महसूस हो रही है.

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि एक तरफ एनडीए सरकार है, जो नए उद्योग लगाने की बात करती है. दूसरी ओर, ऐसे लोग भी हैं जिनकी पहचान अपहरण उद्योग से की गई है.

पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत निर्णायक है. यह विकसित बिहार के सपनों और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है.

एक तरफ एनडीए सरकार सौर ऊर्जा और एलईडी लाइट की बात करती है. दूसरी ओर ये गठबंधन के लोग बिहार को लालटेन युग में बनाये रखना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी ने हर मौके पर बिहार और बिहारी अस्मिता का अपमान किया है. कांग्रेस और राजद ने ही कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया था.

अभी कुछ समय पहले हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया, फिर भी इन लोगों ने इसका विरोध किया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश कैसे बदल रहा है, बिहार इसका गवाह है. बिहार किस तरह बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है. राजद और कांग्रेस के काले समय में यहां जंगल राज था. यहां नक्सलवाद हावी था.

सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने नहीं दिया जाता था. यहां नक्सली सड़क नहीं बनने देते थे. इससे किसानों, मजदूरों और गरीबों को नुकसान हुआ. आज वही जमुई विकास के राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो कुछ हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है, अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. अभी हमें देश और बिहार को बहुत आगे ले जाना है.

उन्होंने कहा कि ये मोदी गरीबी की तपिश सहकर यहां तक पहुंचे हैं, इसलिए हर गरीब के सपनों की अहमियत भली-भांति जानते हैं. आपका सपना मेरा संकल्प है.

Also read : PM Modi in Bihar: जमुई में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, बोले कांग्रेस व आरजेडी ने देश का नाम खराब किया

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन