ePaper

क्या Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों को दिया जन्म? एक्ट्रेस की ट्रेनर ने शेयर की गुडन्यूज, फिर पोस्ट किया एडिट

Updated at : 17 Dec 2023 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Rubina Dilaik Birthday

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है. हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये बात तेजीस से सोशल मीडिया पर फैल गई है.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक माता-पिता बन गए है. जी हां, कपल दो प्यारी बेटियों के पैरेंट्स बन गए है. हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

undefined

रूबीना और अभिनव शुक्ला ने जुड़वां बच्चियों का स्वागत किया. इस खबर की पुष्टि एक्ट्रेस की ट्रेनर ज्योति पाटिल ने 16 दिसंबर को की थी. बाद में उन्होंने अपना पोस्ट एडिट कर दिया.

undefined

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए. कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि रुबिना और उनके पति ने ये गुडन्यूज उनके साथ क्यों नहीं शेयर किया. जबकि कुछ फैंस ने कपल को बधाई दी.

undefined

फिलहाल फैंस रुबिना दिलैक की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का वेट कर रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अक्सर फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती थी.

undefined

रुबिना ने बताया था कि जब अभिनव शुक्ला ने पहली बार अपने बच्चों को अल्ट्रा स्कैन के माध्यम से देखा तो उन्हें इस बारे में जानने पर विश्वास नहीं हो रहा था. अभिनेत्री ने कहा कि इस खुशखबरी को दिमाग में बिठाने में समय लगा.

undefined

रुबीना ने बताया था कि, “अगले दिन, मेरा ब्लड टेस्ट हुआ और डॉक्टर ने हमें फिर से क्लिनिक में बुलाया. डॉक्टर ने हमें समझाया कि हमें बेहद सावधान रहना होगा. हमने पहले तीन महीनों तक अपने परिवार को सूचित नहीं किया, क्योंकि डॉक्टर ने हमसे कहा था बेहद सावधान रहने की जरूरत है.”

undefined

रुबीना दिलैक टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम है. एक्ट्रेस ने शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की से खूब लोकप्रियता हासिल की. इस शो की वजह से उनकी पहचान घर-घर में हो गई.

undefined

रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अक्सर वो फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है.

undefined

साल 2018 में ही रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने पहाड़ियों के बीच एक खूबसूरत शादी की. उन्होंने शादी करने से पहले सात साल तक डेटिंग की.

undefined

शुरुआत में, रूबीना ने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया और वर्ष 2006 में मिस शिमला का खिताब भी जीता. उन्होंने 2008 में उत्तर भारत प्रतियोगिता भी जीती.

Also Read: Rubina Dilaik Photos: रुबीना दिलैक का हॉट अंदाज, नेट वाली ड्रेस में करवाया एक्ट्रेस ने जबरदस्त फोटोशूट
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola