Bigg Boss 17 को बीच में ही छोड़ने का इस कंटेस्टेंट ने लिया फैसला! टूटेगा दो हंसों का जोड़ा

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17 को बीच में ही छोड़ने का इस कंटेस्टेंट ने लिया फैसला! टूटेगा दो हंसों का जोड़ा

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में इन दिनों खूब सारा हंगामा देखने को मिल रहा है. इस वीक खतरे में नील भट्ट है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो शो से बाहर होने वाले है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 लगातार इन दिनों चर्चा में है. शो में नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और नए हफ्ते के आने के साथ एलिमिनेशन का खतरा भी आ चुका है.

undefined

इस हफ्ते नॉमिनेशंस के बाद अभिषेक कुमार,नील भट्ट, खानजादी,और विक्की जैन डेंजर जोन में शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार ये जानकारी आ रही है की विक्की जैन और अभिषेक कुमार इस हफ्ते एलिमिनेशन से बच जायेंगे.

undefined

कहा जा रहा है कि नील भट्ट और खानजादी इस हफ्ते बॉटम 2 का हिस्सा बनेंगे. सूत्रों के अनुसार ये भी जानकारी आ रही है की कम वोटों के कारण इस बार नील भट्ट को शो छोड़ना पड़ सकता है.

undefined

नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ इस शो पर आए थे. नील ऐश्वर्या यूं तो कई बार शो पर लड़ते नजर आए, लेकिन दोनों ने हमेशा अंत में अपने झगड़ों को सुलझाया है.

undefined

कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या शर्मा का एक स्टेटमेंट आया था जिसमें वो कह रही थी कि जनता को लग रहा है कि वो अपने पति को डरा कर रखती है जबकि ऐसा कुछ नहीं है.

undefined

ऐश्वर्या शर्मा को इस शो में शुरू से एक इमोशनल इंसान के रूप में देखा गया है और फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं की अगर नील भट्ट शो को छोड़ते हैं तो ऐश्वर्या के लिए ये सफर बेहद ही मुश्किल हो जाएगा.

undefined

पिछले हफ्ते सना रईस खान को बिग बॉस के घर को अलविदा कहना पड़ा था और इस बार के एलिमिनेशन को लेकर फैंस सोच में हैं.

undefined

केआरके ने बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट की तारीफ की है. उस कंटेस्टेंट का नाम अभिषेक कुमार है. केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं कह सकता हूं कि अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के सुपरस्टार हैं!’

undefined

टेलीचक्कर ने इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैन पेज ने बनाया है. इस लिस्ट की मानें तो अंकिता इस सीजन की विनर होगी. इस पोस्ट की मानें तो पहले नंबर पर अंकिता, मुनव्वर- पहली रनरअप.

undefined

बिग बॉस 17 को अब तक 8 महीने हो चुके है और कहा जा रहा है कि इसका फिनाले जनवरी में होगा. बता दें कि इस रियलिटी शो को सलमान खान होस्ट करते हैं.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Bigg Boss 17: सबका मजाक उड़ाने वाले केआरके बने बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट के फैन, कहा- कह सकता हूं कि…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola