OTT Movies/Web Series: इस हफ्ते थियेटर्स का भूल जाएंगे रास्ता... ओटीटी पर रिलीज हुई हैं ये धमाकेदार फिल्में
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Dec 2023 6:47 AM
OTT Releases This Week: अगर आप अपने वीकेंड को बनाना चाहते हैं खास, तो आपके लिए हैं, ये कुछ बेहद ही शानदार लेटेस्ट रिलीज वाली वेब सीरीज और फिल्में जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं.

OTT Releases This Week: इस वीकेंड पर अगर आप के पास कोई प्लान्स नहीं हैं, तो कोई बात नहीं क्योंकि कुछ बेहद ही रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे आप देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

The Archies
स्टार किड्स स्टारर ये फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा है. जिसे ‘द आर्चीज’ नामक कॉमिक पर बनाया गया है. ये फिल्म जोया अख्तर द्वारा निर्देशित है जिसमें 1960 के दशक के भारतीय जीवन को दिखाया गया है. दोस्ती,आजादी,प्यार और धोखा इस फिल्म के मुख्य थीम्स हैं.

ये फिल्म 3 स्टार किड्स सुहाना खान,खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म है. ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कड़क सिंह
ये एक थ्रिलर फिल्म है जो एक ‘फाइनेंशियल क्राइम डिपार्टमेंट’ के ऑफिसर की कहानी है जिन्हें भूलने की बीमारी हो जाती है. इस बिमारी के बावजूद वो एक मुश्किल ‘चिट फंड स्कैम’ के केस को सॉल्व करते हैं. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं . ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

धक-धक
तरुण दुदेजा की निर्देशित और लिखित ये कहानी 4 औरतों पर आधारित है, जो एक मुश्किल बाइक ट्रिप पर ‘दिल्ली से खारदुंग ला’ के लिए जाती हैं. इस फिल्म में दिया मिर्जा, फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह और संजना सांघी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज हुई है और इसे आप नेटफ्लिकस पर देख सकते हैं.

मस्त में रहने का
विजय मौर्य की निर्देशित ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें लीड रोल में जैकी श्रॉफ, और नीना गुप्ता नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 8 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

चमक
ये एक म्यूजिकल थ्रिलर है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल, सिद्धार्थ शॉ और सुविंदर विक्की लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. ये फिल्म आर्टिस्ट्स के जीवन के मुश्किलों को दर्शाती है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
Also Read: Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देने वाले 8 हॉरर वेब सीरीज, जिसे देखकर चकरा जाएगा दिमाग
वधुवु
ये एक मैरेज ड्रामा सीरीज है. इसके कास्ट में नंदू, अली रेजा, रूप लक्ष्मी, मोनिका और माधवी प्रसाद मौजूद हैं. ये सीरीज 8 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
रिपोर्ट- पुष्पाजंलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










