Photos: लेटे हनुमान जी के दर्शन, ऊंट की सवारी, कुछ इस तरह संगमनगरी में लोगों ने नए साल का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर, अलोप शंकरी मंदिर, वेणी माधव मंदिर, साईं मंदिर और मनकामेश्वर समेत विभिन्न मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु नए साल के मौके पर दर्शन करने पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

Prayagraj News: साल 2022 का संगमनगरी के लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. रात 12 बजे से ही सोशल मीडिया पर बढ़ाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. इसके साथ ही नए साल के मौके पर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्टोरेंट में भी जश्न का माहौल दिखा. मंदिरों में भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा.

विज्ञापन
undefined

संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर, अलोप शंकरी मंदिर, वेणी माधव मंदिर, साईं मंदिर और मनकामेश्वर समेत विभिन्न मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु नए साल के मौके पर दर्शन करने पहुंचे.

undefined

हालांकि इस दौरान लोग कोविड-19 को लेकर लोग बिल्कुल ही बेपरवाह नजर आए. जबकि शहर में कोविड के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे. 31 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव के पांच मामले सामने आए थे.

undefined

नया साल शनिवार के दिन पड़ने के चलते बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा हूं. सुबह से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया. इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नए साल के मौके पर दान पुण्य करते हुए भंडारे का भी आयोजन किया गया.

undefined

नए साल के मौके पर शहर और आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा जमुना से अपने भविष्य को लेकर मंगलकामनाएं की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नए साल के मौके पर दान पुण्य कर नौका विहार का आनंद भी लिया. संगम स्नान के बाद लोगों ने बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया.

undefined

नए साल की मौके पर संगम किनारे रेती पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जमकर मस्ती की. इसके साथ ही संगम किनारे लोगों ने ऊंट की सवारी का भी आनंद लिया. ऊंट की सवारी का आनंद लेते बड़े, बूढ़े और बच्चे सभी नजर आए. इस दौरान लोगों ने जमकर सेल्फी और फोटो ली.

(फोटो रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola