OMG 2 BO Collection Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर की सबसे ज्यादा कमाई, 5वें दिन का कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2023 12:37 PM

विज्ञापन

OMG 2 Box Office Collection Day 5: पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म टिकट काउंटरों पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है और 100 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना सबसे ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया.

विज्ञापन
undefined

OMG 2 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 11 अगस्त को सनी देओल की गदर 2 संग रिलीज हुई. दोनों की फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

undefined

‘ओह माई गॉड 2’ ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की. मंगलवार को इसने भारत में लगभग 18 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब है.

undefined

ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन से कई गुना बढ़ोतरी की और 15 अगस्त, मंगलवार को 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिलहाल, फिल्म का कुल कलेक्शन 73.67 करोड़ रुपये है.

undefined

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी. फैंस फिल्म की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस बीच, 15 अगस्त को ‘ओएमजी 2’ की कुल ऑक्यूपेंसी 74.37 फीसदी रही.

undefined

अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के भक्त अवतार में हैं. ‘ओएमजी 2’ में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और रामायण फेम अरुण गोविल भी नजर आएंगे.

undefined

व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी-ड्रामा 2012 की हिट फिल्म ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल द्वारा किया गया है. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola