Happy Independence Day 2023: कश्मीरी बुनकर ने तिरंगे में भारत के नक्शे वाली कालीन बनाई

Updated at :13 Aug 2023 10:09 PM
विज्ञापन
Happy Independence Day 2023: कश्मीरी बुनकर ने तिरंगे में भारत के नक्शे वाली कालीन बनाई

डार ने अपनी इकाई ‘डीलाइट कार्पेट वीवर्स’ में से कहा, मैं सोच रहा था कि मुझे अपने देश के लिए कुछ अलग बनाना चाहिए, इसलिए मैंने तिरंगे में भारत का मानचित्र बनाया. इस डिजाइन को बुनने में मुझे दिन-रात काम करने पर भी दो महीने लगे.

विज्ञापन
undefined

जम्मू-कश्मीर के सुदूर गांव के एक बुनकर ने दीवार पर टांगने योग्य बनाई गई एक कालीन में तिरंगे में भारत के मानचित्र को प्रदर्शित किया है.

undefined

अष्टेंगू गांव के रहने वाले मोहम्मद मकबूल डार को उम्मीद है कि उनकी कालीन संसद भवन में प्रदर्शित की जाएगी.

undefined

पिछले 35 साल से कालीन निर्माण से जुड़े डार इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहते थे.

undefined

डार ने अपनी इकाई ‘डीलाइट कार्पेट वीवर्स’ में से कहा, मैं सोच रहा था कि मुझे अपने देश के लिए कुछ अलग बनाना चाहिए, इसलिए मैंने तिरंगे में भारत का मानचित्र बनाया. इस डिजाइन को बुनने में मुझे दिन-रात काम करने पर भी दो महीने लगे. डार ने कहा कि इस कालीन को संसद में कहीं जगह मिलनी चाहिए.

undefined

वह अब एक ऐसी कालीन डिजाइन करने पर विचार कर रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र दर्शाया जाएगा.

undefined

उन्होंने कहा, इसके बाद मैं मोदी जी की तस्वीर वाला एक कालीन डिजाइन करने जा रहा हूं और इसे उन्हें भेंट करना चाहता हूं. इसे पूरा होने में दो महीने लगेंगे.

undefined

इस तरह की कालीन बनाने की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर डार ने कहा, यह मेरे अंदर का देशप्रेम है. मैं ताज महल, चिनार वृक्ष जैसे कुछ अन्य डिजाइन भी बना सकता था, लेकिन मैंने भारत के मानचित्र का चयन किया.

undefined

अलूसा बांदीपोरा के ‘ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल’ के सदस्य इयाज अहमद खान ने कहा कि यह लोगों का देश प्रेम है कि वे ऐसी चीजें बना रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola