ePaper

वाराणसी एयरपोर्ट पर दिखेगी काशी के सांस्कृतिक का झलक, नए लुक की तस्वीरें हुई जारी

Updated at : 15 Oct 2023 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर दिखेगी काशी के सांस्कृतिक का झलक, नए लुक की तस्वीरें हुई जारी

वाराणसी एयरपोर्ट पर काशी की सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. यहां प्राचीनता और आधुनिकता दोनों का संगम होगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक्सपेंशन डिजाइन जारी की है.

विज्ञापन
undefined

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काशी की सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. यहां प्राचीनता और आधुनिकता दोनों का संगम होगा. एंट्री गेट से प्रवेश करते ही ऐसा लगेगा जैसे एयरपोर्ट पर नहीं गंगा घाट पर पहुंच गए हैं.

undefined

नाव की डिजाइन पर वैदिक मंत्र लिखे होंगे. बिल्डिंग में वेंटिलेशन के लिए पॉलीकार्बोनेट शीट्स और GRIHA-रेटेड हाई परफॉर्मेंस डबल ग्लेज्ड ग्लास लगाए जाएंगे. इससे यह फायदा होगा कि नेचुरल लाइट ज्यादा से ज्यादा आए और आर्टफिशियल लाइट की जरूरतों को कम किया गया है.

undefined

वाराणसी एयरपोर्ट की डिजाइन 3पी पर आधारित है. इसका मतलब पीपुल (लोग), पर्पज (उद्देश्य) और प्लेस (स्थान) है. स्टील की छत और ग्रेनाइट की फर्श बनाई जाएगी. शनिवार की देर रात एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक्सपेंशन डिजाइन जारी की.

undefined

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एक हजार करोड़ की लागत से 350 एकड़ जमीन अगले दो महीने में खरीदी जाएगी. नई डिजाइन के अनुसार नया इंट्रीगेटेड टर्मिनल भवन और पांच एयरोब्रिज का निर्माण कराया जाएगा. एयरपोर्ट पर खानपान, शॉपिंग और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

undefined

एयरपोर्ट विस्तार के लिए जिला प्रशासन ने सात गांवों को जमीन अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया है. इन गांवों की 350 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. दूसरा टर्मिनल भवन का निर्माण प्रस्तावित है. प्रशासन की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक रनवे विस्तार के लिए 109 एकड़ जमीन ली जाएगी. दूसरा टर्मिनल अन्य सुविधाओं समेत तैयार करने के लिए 181 एकड़ जमीन ली जाएगी.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola