Tejas की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ पर ली चुटकी, कहा- भारत की पहली हवाई…

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. टीम ने कन्फर्म किया है कि यह 20 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ पर चुटकी ली है.

विज्ञापन
undefined

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगी.

विज्ञापन
undefined

इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तेजस की टीम ने कन्फर्म किया है कि यह 20 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined

तेजस की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसका उद्देश्य हर भारतीय को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है.

undefined

कंगना रनौत ने अपनी दमदार एक्टिंग से यह दिखाया है कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में आयी कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं.

undefined

प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए, कंगना ने फिल्म को ‘भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म’ कहा. अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ पर निशाना साधा. दरअसल ऋतिक की फाइटर को भारत की पहली पहली हवाई एक्शन फ्रेंचाइजी भी कहा जा रहा था. हालांकि अब कंगना ने ये साफ कर दिया है.

undefined

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर रिलीज डेट अनाउंस करते हुए दो तसवीरें भी शेयर की. पहले में वह पायलट के लुक में दिख रही हैं. वहीं दूसरे में दुश्मनों से लड़ रही है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”हमारे वीर वायु सेना पायलटों की बहादुरी का सम्मान!तेजस, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 🇮🇳.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola