PHOTOS: टाइगर जगरनाथ महतो को पहली पुण्यतिथि पर झारखंड ने ऐसे किया याद, सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Jagarnath Mahto Death Anniversary|झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव अलारगो में श्रद्धांजलि दी गई. चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन रांची से श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
Jagarnath Mahto Death Anniversary|झारखंड टाइगर के नाम से विख्यात झारखंड के पूर्व शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो को उनकी पहली पुण्यतिथि पर झारखंड ने शनिवार (6 अप्रैल) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झामुमो नेता कल्पना सोरेन भी पहुंचीं.

जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पहले उनके पैतृक गांव अलारगो पहुंचे. बीएड कॉलेज ग्राउंड में स्टेज बनाया गया था. वहां झारखंड टाइगर जगरनाथ महतो की बड़ी सी प्रतिमा लगी थी. यहां आने वाले लोगों ने पुष्पांजलि देकर उनको अपनी श्रद्धांजलि दी.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार ने गांव के गरीबों के लिए काम किया. भारतीय जनता पार्टी लंबे अरसे तक सरकार में रही, लेकिन वह यह नहीं बता पाएगी कि उसने क्या काम किया.

उन्होंने कहा कि आदिवासियों को अपने ही घर में अधिकारों से वंचित किया गया. हमने झारखंड के आदिवासी बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें. आने वाले दिनों में वे खुद अपने झारखंड के मालिक बनें. हमारी सरकार की यह सोच है.

उन्होंने कहा कि बेवजह झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. वे आदिवासियों-मूलवासियों के हित में काम कर रहे थे, इसलिए उन पर आरोप साबित हुए बगैर उन्हें जेल भेज दिया गया. कहा कि भारत सरकार झारखंड की जनता को प्रधानमंत्री आवास देने में नाकाम रही.

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो झारखंड के लोकप्रिय नेता थे. कोरोना काल में भी जनसेवा में लगे रहे और शहीद हो गए. उन्होंने कहा कि जगरनाथ जी के सपनों को हमारी सरकार पूरा कर रही है.

झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जगरनाथ महतो जी 1932 के खतियान के लिए लगातार लड़ते रहे. उन्होंने कहा कि उनकी श्रद्धांजलि सभा में आकर सिर्फ भाषण देने से काम नहीं होगा. उनके विचारों को आगे बढ़ाना होगा.
Also Read : सादगी और जुझारूपन पहचान थी जगरनाथ महतो की पहचान

बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाया गया है. वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए अपनी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाएं.

इस अवसर पर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो ने भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को फंसाया गया है. 21 अप्रैल को हमलोग रांची में जुटेंगे. उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो के साथ मिलकर हमलोगों ने 1932 के खतियान आधारित नीति के लिए आंदोलन किया.

जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेता कल्पना सोरेन, सांसद महुआ माजी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे थे. गिरिडीह के वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने भी जगरनाथ महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




