PHOTOS: पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में गुमला की असुंता टोप्पो का हुआ है चयन, मलयेशिया जाने के नहीं हैं पैसे

Updated:
विज्ञापन

मलेशिया में होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में गुमला की असुंता टोप्पो का चयन हुआ है. लेकिन, एक पैर से दिव्यांग असुंता आर्थिक तंगी से जूझ रही है. गुरुवार को असुंता ने डीसी से मिलकर मदद की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
undefined
आर्थिक तंगी से जूझ रही पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी असुंता टोप्पो

गुमला, जगरनाथ पासवान : पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता भारत-नेपाल में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली दिव्यांग असुंता टोप्पो आर्थिक संकट से जूझ रही है. इस कारण 27 से 31 जुलाई, 2023 तक मलेशिया में होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयन होने के बाद भी जाने में असमर्थ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
मलेशिया में हो रहे पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए असुंता का हुआ चयन

दिव्यांग खिलाड़ी असुंता ने बताया कि उसका चयन मलेशिया में हो रहे पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. लेकिन, मलेशिया खेलने जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में 66 हजार रुपये का खर्च आ रहा है, जो उसके पास नहीं है. गुरुवार को अंसुता गुमला पहुंची और डीसी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगायी है.

undefined
पीजी की पढ़ाई कर चुकी है दिव्यांग असुंता

बता दें कि असुंता टोप्पो एक पैर से दिव्यांग है. माता-पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी में जी रही है. विकलांग पेंशन 1000 रुपये मिलता है. बड़ी बहनों के आर्थिक सहयोग से असुंता ने पीजी की पढ़ाई पूरी की.

Also Read: झारखंड : 7 साल में भी नहीं बन पायी डेढ़ किलोमीटर सड़क, पश्चिमी सिंहभूम के तिलोपेदा गांव का हाल
undefined
गुमला के बच्चों में प्रतिभा की नहीं है कमी

इस संबंध में जिला बीस सूत्री सदस्य सुशील दीपक मिंज ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. अपनी मेहनत एवं काबिलियत के दम पर क्षेत्र के बच्चों ने कई कीर्तिमान हासिल किये हैं. उन्हीं में एक चैनपुर प्रखंड के छतरपुर गांव की बेटी असुंता टोप्पो भी है. जिसने विकलांगता को बाधक ना बनने देकर खेल के प्रति अपने जुनून से देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है.

undefined
प्रशासन असुंता की करें मदद : सुशील

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के समक्ष आर्थिक संकट बन जाना काफी दुख का बात है. उन्होंने प्रशासन से असुंता को आर्थिक सहयोग देने की मांग की, ताकि वह मलेशिया में होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर देश एवं झारखंड का नाम रोशन कर सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola