IMDB Top Films Of 2023: जवान से लेकर गदर 2 तक, ये हैं IMDb की 2023 में टॉप 10 पॉपुलर फिल्में, देखें लिस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2023 10:02 AM

विज्ञापन

2023 फिल्मों के मामले में बेहद ही खास साबित हुआ है. इस साल जवान, पठान, टाईगर 3, गदर 2 सहित कई फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया है. आपको बताते है कौन सी है वो फिल्में जो आईएमडीबी रेटिंग्स के अनुसार बनी साल 2023 की सबसे मशहूर फिल्में.

विज्ञापन
undefined

एटली की निर्देशित शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई थी. ये फिल्म साल 2023 की सबसे सक्सेसफुल फिल्म बनी. इस फिल्म ने वर्लडवाईड कुल 1160 करोड़ की बेमिसाल कमाई की.

undefined

इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान भी एक बेहद ही शानदार फिल्म बनी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहम भी मौजूद थे. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1050 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

करण जौहर की निर्देशित ये फिल्म एक शानदार कॅामेडी ड्रामा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन जैसे चेहरे भी दिखाई दिए हैं.

undefined

लोकेश कनगराज कि ये फिल्म लियो एक टिपिकल फैमिली मैन पर आधारित है जो अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहता है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 612 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओएमजी 2 एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 221 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

फिल्म जेलर एक तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें लीड रोल में सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए हैं. ये फिल्म एक जेलर पर आधारित है जो एक स्मगलर को पकड़ने के मिशन में लगा होता है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 610 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

एवरग्रीन फिल्म गदर की सीक्वल गदर 2 इस साल दर्शकों को खूब पसंद आई . सनी देओल और अमीषा पटेल की प्यारी जोड़ी ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता और इस फिल्म ने करीब 700 करोड़ की बेमिसाल कमाई की .

undefined

अजय देवगन की निर्देशित फिल्म भोला एक शानदार एक्शन थ्रिलर है, जो फिल्म चर्चित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की एक रीमेक है. इस फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल, और संजय मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद हैं. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 111 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एक रोमांटिक कॉमेडी है. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी सपोर्टिंग रोल नजर आए हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 220 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

ये फिल्म लव जिहाद के मुद्दे पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी 4 लड़कियों के एक ग्रुप के बारे में है जो इस्लाम कुबूल करने पर मजबूर हो जाती हैं. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 303 करोड़ की कमाई की थी.

Also Read: Dunki First Movie Review: शाहरुख-राजकुमार हिरानी की डंकी की कहानी होगी सबसे हटकर और अलग, पहला रिव्यू आया सामने
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola