ePaper

How To: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? Jio, Airtel और Vi यूजर्स इस तरह करें ब्लॉक

Updated at : 20 Nov 2023 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Spam Call

Spam Call

How to Block Spam Calls: अगर आप भी लगातार आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान हो चुके हैं तो ऐसे में यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताएंगे कि Jio, Airtel और Vi यूजर्स किस तरह इन्हें ब्लॉक कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

How to Block Spam Calls: अगर आप भी लगातार आ रहे स्पैम कॉल्स से परेशान हो चुके हैं तो ऐसे में यह खबर आपके लिए काफी काम की साबत होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि, किस तरह Jio, Airtel और Vi यूजर्स इस तरह के स्पैम कॉल्स को सिर्फ एक नंबर पर मैसेज कर हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं.

undefined

स्मार्टफोन ने जीवन को बनाया आसान: आज के समय में हमारे लगभग सभी काम स्मार्टफोन की मदद से हो जाते हैं. बात चाहे बिल पेमेंट की हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग कि, हर काम स्मार्टफोन के जरिये किये जाने लगा है. एक स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को काफी हद तक आसान बना दिया हैं. लेकिन इसके कारण कई मुसीबतें भी खड़ी हुई हैं.

undefined

कैसे खड़ी हुई परेशानी?: स्मार्टफोन ने जहां हमारे जीवन को आसान बनाया वहीं, इसके चलते कई परेशानियां भी उत्पन्न हुईं. आये दिन हमारे पास प्रमोशनल कॉल्स या फिर क्रेडिट कार्ड बेचने वालों के कॉल्स आने लगे हैं. ये कॉल्स परेशान तो करते ही हैं इसके साथ ही हमें इरिटेट भी कर देते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से इस तरह के कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं.

undefined

सभी यूजर्स कर सकते हैं इन स्टेप्स को फॉलो: चाहे आप एक रिलायंस जियो यूजर हैं या फिर एक एयरटेल और वीआई यूजर, आप सभी बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर स्पैम कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं.

undefined

स्पैम कॉल्स इस तरह करें ब्लॉक: अगर आप स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर एक मैसेज टाइप कीजिए. इस मैसेज में आपको लिखना होगा FULLY BLOCK और उसे 1909 पर सेंड कर देना होगा.

undefined

मैसेज भेजते ही आएगा रिप्लाई: जैसे ही आप इस मैसेज को सेंड करेंगे उसके कुछ ही देर बाद आपको टेलीकॉम ऑपरेटर की तरफ से एक मैसेज भेजा जाएगा. उस मैसेज में लिखा हुआ होगा कि, आपके नंबर पर पूर्ण DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब सर्विस एक्टिवेट हो चुकी है और अब आपको कोई भी फालतू स्पैम कॉल्स नहीं आएंगे.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola