ePaper

गुरु रंधावा ने नोरा फतेही संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल! दोनों की बीच फोटो वायरल

Updated at : 14 Dec 2021 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु रंधावा ने नोरा फतेही संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल! दोनों की बीच फोटो वायरल

Nora Fatehi And Guru Randhawa: पंजाब के जाने माने सिंगर गुरु रंधवा और नोरा फतेही की फोटोज इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में गुरु और नोरा लाइमलाइट से दूर गोवा बीच पर एजॉय करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड की हसीन अदाकारा नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अदाकारी से अक्सर फैंस का दीवाना बनाती है. उनके गाने और बेली डांस के ऑडियंस कायल है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग भी है. अब नोरा और पंजाब के जाने-माने सिंगर गुरु रंधवा की डेटिंग की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में हैं.

undefined

नोरा फतेही और गुरु रंधावा की कुछ फोटोज इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में दोनों गोवा के बीच पर क्वॉलिटी टाइम स्मेंट करते दिखाई दे रहे हैं. फोटोज में दोनों समुंदर के पानी में एक दूसरे के साथ ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. तसवीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग हैं.

undefined

दोनों के आउटफिट की बात करें तो नोरा ने इस दौरान ग्रे टी-शर्ट को नॉट करके पहना था, वहीं नीचे उन्होंने ब्लैक शाट्स पहन रखा है. वहीं गुरु रंधावा ने प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहन रखा था. दोनों की जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो भी आने वाली है. जिसके लुक को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है.

undefined

वहीं दोनों के डेटिंग की खबरों के बीच गुरु रंधावा ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी और नोरा की एक फोटो शेयर की है. फोटोज में दोनों बेहतरीन पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ‘मेरी मरनेड रानी’. जिसके बाद फैंस क्यास लगा रहे हैं कि सिंगर ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. वहीं कुछ फैंस तो दोनों को बधाई भी दे रहे हैं.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही नोरा इंद्र कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी की कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड के मणिके मगे हिते रीमेक गाने में नजर आएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म सत्यमेव जयते 2 के कुसु कुसु गाने अपने किलर डांस मुव्स से सबको दीवाना बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola