Gullak 4 OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पॉपुलर वेब सीरीज गुल्लक सीजन 4, आमलोगों से जुड़ी है सीरीज

Gullak 4 Release Date: 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज गुल्लक अब तक की सबसे बेहतरीन कॉमिक सीरीज में से एक है. पहले सीजन की सफलता के बाद निर्माताओं ने लगातार दो और सीजन रिलीज किए और वो भी सुपरहिट रहे. अब फैंस की डिमांड पर सीरीज का चौथा सीजन भी आने वाला है.

वेब सीरीज गुल्लक को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला. सीरीज की कहानी से हर आम आदमी जुड़ गया और इसकी खूब तारीफ भी हुई.

साल 2019 में ऐसी ही एक वेब सीरीज आई थी जिसका नाम था गुल्लक, इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला की इसके लगातार 3 सीजन रिलीज किए गए और अब जल्द ही चौथा सीजन भी आने वाला है.

गुल्लक सीरीज का पहला सीजन अमृत राज गुप्ता द्वारा निर्देशित था और दूसरा पलाश वसवानी द्वारा. ये सीरीज एक परिवार पर आधारित है जो कि एक मिडिल क्लास जीवन जीते हैं.

गुल्लक में मिडिल क्लास जीवन को बड़े ही बखूबी तरीके से दर्शाया गया है. इस सीरीज में दीपक कुमार मिश्रा, वैभव राज गुप्ता, जमील खान, हर्ष मयार, गीतांजलि कुलकर्णी और सुनीता रजवार मुख्य किरदार में मौजूद हैं.

इस वेब सीरीज की खासियत ये है कि इसे देखकर लोगों को ऐसा अनुभव होता है कि सीरीज की कहानी उनके जीवन से काफी मिलती जुलती है. निर्देशकों ने इस फिल्म को बड़े ही नेचुरल तरीके से प्रस्तुत किया है जिसके वजह से ये और भी खूबसूरत लगती है.
Also Read: The Family Man 3 OTT Release Date: मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
गुल्लक सीरीज के मिश्रा परिवार के सबसे छोटे बेटे यानी की एक्टर हर्ष मायर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ गुल्लक की मशहूर मिश्रा फैमिली नजर आ रही है. इस तस्वीर को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये गुल्लक 4 की शूटिंग की है.

हर्ष मायर के इंस्टाग्राम पोस्ट में वेब सीरीज के सारे मशहूर किरदार मौजूद हैं, फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि तस्वीर गुल्लक 4 के सेट की है. हर्ष ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “ये चार लोग एक साथ, इसका सिर्फ एक ही मतलब हो सकता है, दर्शकों को अब गुल्लक के चौथे सीजन के लिए तैयार रहना चाहिए.”
Also Read: Panchayat 2, Gullak से लेकर Mirzapur तक, इन 5 वेब सीरीज में दिखेगी गांव और परिवार से जुड़ी कहानियां
गुल्लक वेब सीरीज फैंस की इतनी पसंदीदा है कि सीजन 3 आने के बाद ही फैंस अगले सीजन की डिमांड कर रहे थे, और अब हर्ष मायर के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है. हालांकि डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई.

हर्ष मायर के इंस्टाग्राम पोस्ट से ये बात तो साफ हो गई है कि गुल्लक 4 जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरीज की शूटिंग अभी जारी है और ये जल्द ही रिलीज की जा सकती है.
Also Read: Panchayat 3 OTT: फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी! पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें यहांप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










