ePaper

झारखंड में सुखाड़ को लेकर सरकार गंभीर, CM हेमंत बोले- किसानों की वास्तविक स्थिति जानने पहुंचेंगे उनके पास

Updated at : 20 Sep 2022 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सुखाड़ को लेकर सरकार गंभीर, CM हेमंत बोले- किसानों की वास्तविक स्थिति जानने पहुंचेंगे उनके पास

संताल परगना के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को साहिबगंज पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन. सीएम ने राज्य में सुखाड़ को लेकर गंभीर दिखे. कहा कि जल्द ही किसानों की वास्तविक स्थिति जानने उनके पास होंगे. इस मौके पर 271 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

विज्ञापन
undefined
बरहेट में आयोजित जनता दरबार में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन दो दिवसीय संताल परगना के दौरे पर साहिबगंज पहुंचे. अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. इस मौके पर 271 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. वहीं, 15618 लाख की 155 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1092 लाख की 58 योजनाओं का उद्घाटन किया.

undefined
झारखंड सरकार लोगों के लिए अनवरत कर रही कार्य

लोगों को संबोधित करने से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने वीर पुरुखों की क्रांतिकारी भूमि भोगनाडीह समेत अमर वीर शहीदों को नमन किया. इसके बाद जनता दरबार में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए आपने हमें अपना आशीर्वाद दिया था. उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आपकी झारखंडी सरकार अनवरत कार्य कर रही है.

undefined
सुखाड़ का मामला चिंताजनक

सुखाड़ मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह चिंतनीय है कि इस वर्ष फिर से राज्य के जनमानस को सुखाड़ का सामना करना पड़ेगा. यहां सबसे अधिक लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर रहते हैं. जब सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो हमारे लोगों के लिए यह स्थिति भयावह हो जाती है. कहा कि आप चिंता न करें, आपकी सरकार आपके लिए कार्य कर रही है.

undefined
सुखाड़ की स्थिति पर वास्तविक स्थिति जानेंगे सीएम

सीएम ने कहा कि सुखाड़ की स्थिति में हम कहीं भी किसी भी समय लोगों के बीच में आकर उनकी वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करेंगे. ऐसे में पदाधिकारी इस परिस्थिति से निबटने के लिए किसान और ग्रामीणों की मदद के लिए कार्य योजना बनाकर किसानों तक पहुंचाने का कार्य जल्द करें.

undefined
सुखाड़ का ऐसा नजारा कि हर खेत में दिख रहे घास-फूस

उन्होंने कहा कि रांची से लेकर संताल परगना तक आने के दौरान मैंने धान की खेती को देखा, लेकिन धान की खेती नजर नहीं आयी.  अधिकतर खेतों में घास-फूस नजर आये, लेकिन आपलोगों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं. आप चिंता न करें. आपके हर सुख-दुःख का हिस्सा बनकर आपकी सरकार खड़ी रहेगी.

undefined
पदाधिकारियों को दिये निर्देश

सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि जितनी भी योजनाएं हैं वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे हैं. आप ग्रामीणों को सहयोग करने का काम करें, ताकि वे अपने आय का स्रोत बढ़ाने में कामयाब हो सके. इसलिए इन्हें विशेष रूप से मदद करने का काम करें.

undefined
साहिबगंज में बन रहा मॉडल स्कूल

उन्होंने कहा कि साहिबगंज में मॉडल स्कूल बन रहा है. ये स्कूल साधारण स्कूल नहीं होंगे. निजी स्कूल से भी बेहतर स्कूल होगा. जहां हमारे ग्रामीण बच्चे निःशुल्क पढ़ाई करेंगे. कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष जोर दे रही है. खासकर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola