Movies List 2023: पठान से लेकर किसी का भाई किसी की जान तक, इस साल रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jan 2023 9:34 AM

विज्ञापन

Bollywood Upcoming Movies in 2023: साल 2023 में कई बड़ी बजट की मूवी रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है. इस साल शाहरुख खान की पठान से लेकर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होगी.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. इसका निर्देशन यशराज फिल्म्स ने किया है और इसमें जॉन नेगेटिव रोल में दिखेंगे.

undefined

तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते 13 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है.

undefined

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म बवाल 7 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म में पहली बार वरुण और जाह्नवी साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

undefined

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तब से ही फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे है. फिल्म के डायरेक्टर अजय है और ये मूवी साउथ की फिल्म कैथी की रीमेक है. ये 30 मार्च को रिलीज होगी.

undefined

निर्देशन शांतनु बाग्ची की फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे.

undefined

लव रंजन की मूवी तू झूठी, मैं मक्कार का हाल ही में पोस्टर रिलीज हुआ है. इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर है और ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी.

undefined

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का पोस्टर रिलीज हो चुका है. फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

undefined

सलमान खान, शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, पलक तिवारी और वेंकटेश की मूवी किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसमें सलमान अलग लुक में नजर आएंगे.

undefined

कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोईराला और परेश रावल की फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है.

undefined

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और जया बच्चन है.

undefined

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होगी. इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह है.

undefined

एटली कुमार की फिल्म जवान जिसमें शाहरुख खान और नयनतारा है, वो 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola