Fukrey 3 Box Office Collection: ‘फुकरे 3’ का दबदबा कायम, विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर का बजा बैंड
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Oct 2023 3:09 PM
Fukrey 3 Box Office Collection Day 3: मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित, फुकरे 3, 28 सितंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 से टकराया.

मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म फुकरे 3, 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए. फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, तीसरे दिन फुकरे 3 ने सबसे ज्यादा कमाई की. शनिवार को 11.30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की.

फुकरे 3 की टोटोल कमाई तीन दिन में 27.93 करोड़ रुपये है .फुकरे 3 द वैक्सीन वॉर और चंद्रमुखी 2 से आगे है. बता दें कि ये तीनों मूवी ए ही दिन रिलीज हुई थी. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर भी मूवी तगड़ी कमाई करेगी.

फुकरे 3 में हनी, चूचा, लाली और पंडित जी है. विपुल विग द्वारा लिखित, फुकरे 3 को एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा नियंत्रित किया गया है.

द वैक्सीन वॉर फिल्म 3 दिनों में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. फिल्म का कुल कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये है. तीसरे दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए.

पल्लवी जोशी, नाना पाटेकर, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, राइमा सेन और अन्य प्रमुख भूमिकाओं वाली द वैक्सीन वॉर फिल्म 28 सितंबर को मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म फुकरे 3 के साथ रिलीज हुई.

फिल्म की कहानी भारत में कोविड-19 महामारी के बीच कोवैक्सिन के निर्माण के आसपास की वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है.

चंद्रमुखी 2 ने तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये कमाए. कंगना रनौत की फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. कंगना की फिल्म विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और फुकरे 3 से क्लैश हुई थी.

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चंद्रमुखी 2 का कुल कलेक्शन 17.60 करोड़ रुपये है. बता दें कि फिल्म का बजट 260 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. यह फिल्म 2005 की चंद्रमुखी की दूसरी किस्त है.

चंद्रमुखी के पहले पार्ट में रजनीकांत, प्रभु, नयनतारा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में थे. वहीं दूसरे पार्ट में कंगना, फिल्म में लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, राधिका सरथकुमार, सुभिक्षा कृष्णन और वडिवेलु भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










