ePaper

Anupama की लोकप्रियता का मिला रुपाली गांगुली को फायदा, चमकी किस्मत, इस शो में आएंगी नजर!

Updated at : 08 Dec 2023 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama की लोकप्रियता का मिला रुपाली गांगुली को फायदा, चमकी किस्मत, इस शो में आएंगी नजर!

सीरियल अनुपमा में रुपाली गांगुली लीड रोल प्ले करती है. इस किरदार की वजह से उन्हें लोकप्रियता मिली और उनकी पहचान घर-घर में हो गई. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हो गई है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है.

विज्ञापन
undefined

सीरियल अनुपमा दर्शकों को काफी पसंद आता है. सीरियल में रुपाली गांगुली मुख्य किरदार निभाती है और इस रोल की वजह से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है.

undefined

अनुपमा की लोकप्रियता की वजह से रुपाली को कई रियलिटी शोज का हिस्सा बनने का मौका मिला. साथ ही उनके हाथ कई टीवी ऐड भी आए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस रियलिटी शोज डांस प्लस प्रो में नजर आएगी.

undefined

रेमो डिसूजा का रियलिटी शो डांस प्लस प्रो आ रहा है. शो में शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी डांस+ प्रो में कैप्टन के रोल में दिखेंगे.

undefined

डांस+ प्रो में रुपाली गांगुली बतौर गेस्ट शामिल होंगी. फैंस ये खबर जानने के बाद काफी खुश होंगे. रेमो और रुपाली को एक साथ डांस शो में देखना काफी दिलचस्प होगा.

undefined

रुपाली गांगुली खुद एक अच्छी डांसर है और अपने डांस वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है. उनके डांस वीडियो पर फैंस के खूब सारे रिएक्शन आते है.

undefined

रुपाली का जन्म फिल्म निर्देशक अनिल गांगुली के घर हुआ था. एक्ट्रेस ने सात साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म साहेब से अभिनय की शुरुआत की.

undefined

रुपाली ने संजीवनी, साराभाई बनाम साराभाई से खूब लोकप्रियता बटोरी. उसके बाद अनुपमा सीरियल में लीड रोल में नजर आई. इसके अलावा वो बा बहू और बेबी और परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी में भी नजर आ चुकी है.

undefined

राजन शाही द्वारा निर्मित सीरियल अनुपमा में रुपाली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा चक्रवर्ती, मुस्कान बामने, अश्लेषा सावंत नजर आ रही है. शो को आप हर रात स्टार प्लस पर 10 बजे देख सकते हैं.

undefined

अनुपमा की कहानी में दिखाया जा रहा है कि वो पाखी की हरकतों से काफी परेशान है. वहीं, उसे पता चलता है कि छोटी अनु स्कूल में दूसरे बच्चों को काफी परेशान करती है.

undefined

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुपाली की शादी अश्विन के वर्मा से हुई है. उनका एक बेटा भी है, जिसकी तसवीरें वो अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है.

Also Read: Anupama: अनुपमा-अनुज की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, अंकुश के बेटे रोमिल से है कनेक्शन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola